{"_id":"62211d4e7861fd586943f874","slug":"kanpur-dehat-arto-enforcement-team-seized-25-autos-running-far-from-permits-akbarpur-news-knp6836880149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने परमिट से ज्यादा दूर दौड़ रहे 25 ऑटो किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने परमिट से ज्यादा दूर दौड़ रहे 25 ऑटो किए सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनपद के ऑटो चालक निर्धारित परमिट से ज्यादा कानपुर नगर तक वाहन दौड़ा रहे हैं। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इस खबर को प्रकाशित किया तो परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू की। बुधवार को विभाग की टीम ने ऐसे 25 ऑटो को सीज किया।
यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील ने बताया कि अकबरपुर और रूरा चौराहा पर ऑटो चालकों के कागजात जांचे गए। अधिक सवारियां बैठाने पर पांच वाहनों का चालान काटा गया। इसी तरह कई ऑटो ऐसे भी थे, जो निर्धारित परमिट से कहीं और चलाए जा रहे थे। ऐसे 25 ऑटो सीज किए गए हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव ने बताया कि गुरुवार को बारा गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोड वाहनों की जांच कर चालान काटा गया।
परिवहन विभाग के नियम के अनुसार ऑटो सिर्फ 16 किमी के दायरे में ही घूम सकते है। वहीं, चालक मनमाने ढंग से अकबरपुर, रूरा, पुखरायां, रसधान, सचेंडी, नौबस्ता तक सवारियां ले जा रहे थे। इस पर सख्ती बरतते हुए देर शाम तक 25 ऑटो को सीज किया गया है।