{"_id":"5dc5d0508ebc3e5b1816166d","slug":"kanpur-dehat-alert-akbarpur-news-knp524687160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई एलर्ट पर पुलिस-प्रशासन, तीन सुपर जोन में बांटा गया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई एलर्ट पर पुलिस-प्रशासन, तीन सुपर जोन में बांटा गया जिला
विज्ञापन
पैदल गश्त करते पुलिस कर्मी
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शनिवार को आने की उम्मीद है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अफसरों ने पूरी तैयारी कर ली है। डीएम जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन व 18 सेक्टरों में बांटा है। लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। देर रात से ही प्रमुख स्थानों व संवेदनशील स्थानों के साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट शनिवार को फैसला सुनाएगा। इस पर सभी को संयम बरतने की जरूरत है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। अदालत के फैसले का सम्मान करें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले को तीन जोन में बांटा गया है। इसमें तहसील अकबरपुर व भोगनीपुर की जिम्मेदारी सीडीओ जोगिन्दर सिंह को दी गई है।
तहसील डेरापुर व सिकंदरा की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा व तहसील रसूलाबाद व मैथा की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल को सौंपी गई है। छह जोनों की संबंधित तहसील के एसडीएम निगरानी करेंगे। 18 सेक्टरों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भीड़भाड़ व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में निगरानी रखी जाएगी। एक जगह पर भीड़ एकत्रित होने की वजह को देखा जाएगा। लोग शांति बनाए रखें। देर रात से ही जिले के प्रमुख चौराहों, कस्बों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल
डीएम ने बताया कि अयोध्या प्रकरण पर शनिवार को आने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर जिले के सभी स्कूल 9 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान कोई भी स्कूल खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।