फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Ajit Singh Pal reached the district after becoming the Minister of State, said - will complete the unfinished work of Amrahat Pump Canal

कानपुर देहात : राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद पहुंचे अजीत सिंह पाल, बोले - अमराहट पंप कैनाल के अधूरे काम को कराएंगे पूरा

Thu, 31 Mar 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Ajit Singh Pal reached the district after becoming the Minister of State, said - will complete the unfinished work of Amrahat Pump Canal
सिकंदरा में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा/संदलपुर। क्षेत्र की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ विधायक बना कर विधानसभा में भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र के विकास के लिए दोबारा राज्यमंत्री पद दिया है। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

अमराहट पंप कैनाल के अधूरे काम को पूरा कराया जाएगा। यह बातें बुधवार को राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद में पहली बार आगमन पर सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमराहट गांव की यमुना नदी से द्वितीय पंप कैनाल की योजना अधूरी पड़ी है। जिसे जल्द ही पूरा कराकर किसानों के खेतों तक नहर से पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल का सिकंदरा कस्बे के पटेल चौंक पर फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सभासद विकास कटियार, शिवस्वरूप कटियार, विनोद नायक, पूजा शुक्ला, रेनू पाल, निर्मला देवी, रामकली, आलोक कटियार, राघवेंद्र तिवारी, पिंटू तिवारी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह संदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने यहां पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा के लिए वह सबसे आगे रहेंगे।
क्षेत्र का चौमुखी विकास कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित दिवाकर, डॉ. नरेश सिंह सेंगर, वीर सिंह जादौन, हनुमंत कुशवाहा, गोविंद पाल, प्रदीप कटियार मौजूद रहे। वहीं संदलपुर ब्लॉक परिसर में राज्यमंत्री के पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी ने स्वागत किया।
इंदरूख घाट के पुल का कराएंगे निर्माण
डेरापुर। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अजीत सिंह पाल के दोबारा राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद डेरापुर कस्बा सहित क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामकिशोर पांडेय के आवास पर माला व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि इंदरूख घाट के पुल निर्माण के लिए वह प्रयासरत हैं। वही क्षेत्र की 58 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज चुके हैं। डेरापुर में परिवहन की व्यवस्था में सुधार कराना प्राथमिकता होगी। इस दौरान रामकिशोर पांडेय, मुनेश शुक्ला, बलराम पाल, सुखदेव शर्मा, मोहित दुबे, सुभाष मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed