फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat agricalture

जनपद में 54 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Sat, 07 Mar 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat agricalture
कानपुर देहात। गेहूं खरीद के लिए सरकारी केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जनपद में कुल 54 केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। पीसीएफ के सबसे अधिक 23 केंद्र व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र बनाया गया है। शासन से लक्ष्य तय होना बाकी है।
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होनी है। समर्थन मूल्य 1925 रुपये तय किया गया है। केंद्रों पर गेहूं की खरीद के लिए 23 केंद्र पीसीएफ के होंगे। खाद्य विभाग व यूपीएसएस के 8-8 केंद्र, कर्मचारी कल्याण निगम व यूपी एग्रो के 2-2 केेंद्र बनेंगे। नैफेड, एनसीसीएफ के 5-5 केंद्र व भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र बनेगा। डीएम ने क्रय केंद्रों का अनुमोदन कर दिया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर क्रय केंद्रों को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन

ये हैं खरीद केंद्र
खाद्य विभाग-अकबरपुर उपमंडी, रनियां, मैथा, डेरापुर, झींझक मंडी, रसूलाबाद, राजपुर व पुखरायां मंडी। पीसीएफ- जिला सहकारी विक्रय संघ, रूरा (मंडी परिसर), गजनेर, मनेथू, नुनारी बहादुरपुर, बहलवापुर, अरिमलन्याई, गहरा, अकारू, परौंख, बड़ागांव भिक्खी, जिनई, सलेमपुर महेरा, कहिंजरी खुर्द, गौरीहसनपुर, सिकंदरा, जैतापुर, मूसानगर, जल्लापुर, शेखपुर, पुखरायां, सरांय, कैलई व अरहरियामऊ। यूपी स्टेट एग्रो- रसूलाबाद में जीतापुरवा व पहाड़ीपुर। कर्मचारी कल्याण निगम- करियाझाला व उसरी। यूपीएसएस-बलेथा, सरैया, ज्योति, मांडा, मंगलपुर, सेंगरन निवादा, उसरी, पूरनपुर्वा। नैफेड-नबीपुर, काशीपुर, औनहां, कंचौसी व छतेनी। एनसीसीएफ-जरूरा मंडी, सरवाटप्पा, टिडवा, सरगांव बुजुर्ग, लक्ष्मणपुर पिलख। भारतीय खाद्य निगम-मंडी झींझक।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीयन शुरू
केंद्रों पर गेहूं बिक्री के इच्छुक किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑन लाइन पंजीयन कराना जरूरी है। छह मार्च से पोर्टल पंजीयन के लिए खोल दिया गया है। सौ क्विंटल से अधिक उपज बिक्री के लिए किसानों को संबंधित एसडीएम से ऑन लाइन सत्यापन कराना होगा। पंजीयन के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर, खतौनी की खाता संख्या, कुल रकबा व बोये गए गेहूं का रकबा बताना होगा। वर्ष 2019-20 में धान खरीद के लिए पंजीयन करा चुके किसानों को गेहूं बेचने के लिए पंजीयन की जरूरत नहीं है, लेकिन उक्त पंजीयन में संशोधन कर या बिना संशोधन के पुन: लॉक कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed