फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident Roadways bus hit bike three youths died created ruckus by blocking the road

Kanpur Dehat Accident: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत…जाम लगा किया हंगामा

Sat, 03 May 2025 06:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 May 2025 06:05 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: सीओ संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना बस होने की जानकारी दी गई है। हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident Roadways bus hit bike three youths died created ruckus by blocking the road
Kanpur Dehat Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर पटेल चौक के पास शुक्रवार रात बाइक सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर पुखरायां निवासी अनुराग (18) पुत्र राकेश कुमार शुक्रवार रात आठ बजे के करीब पड़ोस के रहने वाले वीरू उर्फ छंगा (20) व हासेमऊ निवासी अर्जुन (20) पुत्र राजन सिंह के साथ एक ही बाइक से पुखरायां से लौट रहे थे। पटेल चौक पार करने के बाद जैसे ही तीनों सोम ढाबा के सामने पहुंचे। इसी बीच पीछे से आई विकास नगर डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर होने से तीनों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलाया जाम
जानकारी पर पहुंची भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिए। इधर घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने कानपुर-झांसी हाईवे पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी पर सीओ भोगनीपुर संजय सिंह, थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद नौ बजे जाम खुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed