फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : A young man saved from cattle died due to a truck collision on Kalyanpur Shivli Road

Kanpur News: कल्याणपुर शिवली रोड पर मवेशियों से बचे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

Thu, 20 Jul 2023 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : A young man saved from cattle died due to a truck collision on Kalyanpur Shivli Road
शिवली। कल्याणपुर शिवली रोड पर रामजानकी डिग्री कॉलेज के पास छुट्टा मवेशियों से बचने के लिए सड़क की ओर बढ़े युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली शिवली के फंदा गांव निवासी संजय (45) कल्याणपुर से मजदूरी कर मंगलवार को किसी वाहन से घर आ रहा था। कल्याणपुर शिवली रोड पर रामजानकी डिग्री काॅलेज के समीप वाहन से उतरकर पैदल जाते समय सामने से छुट्टा मवेशी आते देख संजय मार्ग के किनारे से सड़क की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। इधर, जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और संजय को पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनहोनी पर पत्नी लक्ष्मी, पुत्री रोशनी व चांदनी बिलखने लगीं। शिवली थाने के दरोगा विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed