फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : 29 more people found corona infected, 59 patients recovered

कानपुर देहात : 29 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 59 मरीज हुए स्वस्थ

Tue, 01 Feb 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : 29 more people found corona infected, 59 patients recovered
कानपुर इटावा हाईवे पर छाया घना कोहरा। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। तीन दिन निकली धूप ने लोगों को ठंड से जहां राहत दिलाई वहीं, सोमवार को मौसम फिर से बदल गया। न्यूनतम तापमान 8.6 से गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से ही घना कोहरा छाने और तेज हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

हवा की दिशा अब उत्तर पश्चिमी से बदल कर उत्तर पूर्वी हो गई है। सोमवार को करीब छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा व घने कोहरे से गलन बढ़ गई। अचानक बदले मौसम से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहर एक बजे धूप निकली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। वहीं शाम होते ही फिर से कोहरा छा गया।
ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव तापते लोग दिखे। इधर फरवरी शुरुआत में बारिश की संभावना से आलू की खेती करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसकी वजह से शाम होते ही गलन बढ़ गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दो फरवरी तक मौसम करवट लेगा।

मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तीन और चार फरवरी को तापमान अधिक होने से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही चार व पांच फरवरी को कानपुर व आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed