{"_id":"627ea69866dab878091d52d1","slug":"kanpur-dehat-25-25-thousand-reward-on-advocate-father-son-land-mafia-action-will-soon-akbarpur-news-knp6966261144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अधिवक्ता पिता-पुत्र पर 25-25 हजार का इनाम, जल्द होगी भू माफिया की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अधिवक्ता पिता-पुत्र पर 25-25 हजार का इनाम, जल्द होगी भू माफिया की कार्रवाई
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुखरायां में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या के षड्यंत्र में आरोपी अधिवक्ता पिता-पुत्रों पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। एसपी ने उनकी गिरफ्तारी के निर्देश भोगनीपुर पुलिस को दिए हैं। इसके साथ उन पर भू माफिया की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
पुखरायां में पांच मार्च को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सघन विकास समिति के सदस्य राजेश तिवारी के बेटे व भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश की हत्या कर दी गई थी। घटना के तीन आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस की जांच में अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे व उसके बेटे अंबुज पराग उर्फ तनसय की भूमिका भी पाई गई। पुलिस को पता चला की समिति की जमीन पर अधिवक्ता की नजर थी। इस पर वह खुद कब्जा करना चाहता था।
विज्ञापन
अमरेश की हत्या वाले दिन अधिवक्ता और उसका पुत्र समिति क्षेत्र में गए थे। इस पर वहां मौजूद पहले से कब्जा जमाए लोगों ने दौड़ा लिया था। दोनों ने अपने साथ हुई घटना को छिपाकर समिति की भूमि पर कब्जे की जानकारी देकर अमरेश को मौके पर बुला लिया।
अमरेश के पहुंचे पर अवैध कब्जेदारों ने उस पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने पिता-पुत्र को हत्या में षड्यंत्र का आरोपी बनाया। इसके बाद से वह फरार चल रहे हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली है। एसपी ने पिता-पुत्र पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
घटना के षड्यंत्र के आरोपी पिता पुत्र फरार चल रहे हैं। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। दोनों पर भू माफिया की कार्रवाई जल्द की जाएगी। - स्वप्निल ममगाई, एसपी