फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: 20 became Mahadani by donating blood, made relations with strangers

Kanpur Dehat: रक्तदान कर 20 बने महादानी, अनजानों से जोड़ा रिश्ता

Sat, 14 Jun 2025 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: 20 became Mahadani by donating blood, made relations with strangers
रक्तदान शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. एके सिंह, प्राचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में रक्तदान के लिए 30 लोग पहुंचे, लेकिन इनमें से 20 का ही रक्त लिया जा सका।
विज्ञापन


शिविर में रक्तदान के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से ही उत्साही लोग ब्लड बैंक पहुंचने लगे थे। शिविर में आए रक्तदानियों का सीएमओ व प्राचार्य ने उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों द्वारा रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए।
विज्ञापन

Kanpur Dehat: 20 became Mahadani by donating blood, made relations with strangers
रक्तदान शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान करने पहुंचे राजपुर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा, सिपाही सनवेद सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुराग दिवाकर व 75वीं बार रक्तदान करने पहुंचे रामचंद्र निरंकारी, 11वीं बार रक्तदान करने पहुंचे हितेंद्र कुमार को अधिकारियों व ब्लैड बैंक के कर्मचारियों ने प्रोत्साहित किया।

रक्तदान शिविर में राजीव यादव, आकांक्षा वाजपेयी, मयंक शुक्ला, हसन खां, हरवेंद्र सिंह, अनुराज मिश्रा, अनीस राजा, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, जिसान अहमद, अनिरुद्ध सिंह, अरविंद कुमार उर्फ पिंटू शुक्ला, मुकेश कुमार, शिवम, अयान खान ने रक्तदान किया। यहां यूथ फाउंडेशन के आयुष त्रिवेदी, सिद्धांत सैनी ने सहयोग किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डाॅ. डीके सिंह, डाॅ. यतेंद्र. ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. तुषार शुक्ला, डॉ.पीके अग्निहोत्री, स्टॉफ नर्स कृष्णा गौतम, एलटी मनोज कुमार, शशांक रावत, राम कुमार पांडेय, ममता पटेल, सीमा सचान, धर्मेंद्र कुमार, रजत कुमार, पुष्पेंद्र चौरसिया, राजेश कुमार आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed