फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur, dafrin, corona

डफरिन: कोरोना पॉजिटिव महिलाओं के चलते दूसरे मरीज छोड़ रहे अस्पताल

Tue, 28 Apr 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur, dafrin, corona
जिला महिला अस्पताल डफरिन में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं के भर्ती होेने से सोमवार को हड़कंप की स्थिति रही। इसके चलते यहां भर्ती दूसरे मरीज अस्पताल छोड़ने लगे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इन कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं व इनके तीमारदारों को टहलते पाए जाने पर स्टाफ ने विरोध दर्ज कराया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिलाओं को अलग रखा गया है। इस सेंटर से जुड़ा रास्ता भी बंद कर दिया गया है। मरीजों को इस बारे में समझाया जा रहा है।
विज्ञापन

कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय से हॉटस्पॉट की दो गर्भवती महिलाओं को डफरिन भेजा गया है। सोमवार सुबह ये पीपी सेंटर परिसर में टहल रही थीं। इस पर स्टाफ और दूसरे मरीजों के तीमारदार संक्रमण के डर से परेशान हो गए। नर्स और कर्मचारियों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की। संविदा पर तैनात एक नर्स ने बिना पीपीई किट के काम छोड़ने की बात कही। एक चौकीदार भाग गया। और सोमवार को वार्ड से छह महिलाएं भी चली गईं। अब सिर्फ चार ऑपरेशन केस भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed