Kanpur: पुलिस टीम पर अपराधी ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा सिपाही, शातिर यश राजपूत गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के वांछित अपराधी यश राजपूत ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी को सनिगवां के पास से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में भी मंगलवार रात बिकरू कांड होने से बच गया। लाल बंगला में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी यश राजपूत से मंगलवार रात सनिगवां में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, जिसमे एक सिपाही बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया, जबकि उसका साथी चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
चकेरी के शिवकटरा में कुछ माह पहले एक बमबाजी का मामला सामने आया था। इसमें आरोपी लाल बंगला निवासी यश राजपूत वांछित था। वह फरार भी चल रहा था। चकेरी थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। आरोपी यश राजपूत और गौरव जैन के बीच वर्चस्व की जंग चली आ रही है। मंगलवार रात को पुलिस ने सूचना के आधार पर सनिगवां के उत्तम आईटीआई के पास से आरोपी को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की।
एक सिपाही बाल-बाल बचा
पुलिस को देख शातिर सतर्क हो गया और बाइक लेकर भागने लगा। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गयी। इस पर टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने दो फायर झोंक दिए। इसमें एक फायर में एक सिपाही बाल-बाल बच गया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास में यश राजपूत वांछित था।
खंगाला जा रहा है आपराधिक इतिहास
उसकी कई दिनों से तलाश थी। मोबाइल लोकेशन मिलने पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने सिपाही के ऊपर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपी यश के पास से बुलेट बाइक, एक तमंचा और एक खोखा बरामद हुआ है। आरोपी के फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।