फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus news: four members of tablighi jamaat corona infected in medical report

kanpur coronavirus Positive: तब्लीगी जमात के चार जमातियों समेत छह लोग कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Fri, 03 Apr 2020 12:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 03 Apr 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
kanpur coronavirus news: four members of tablighi jamaat corona infected in medical report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

कानपुर से बड़ी खबर आई है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात से लौटे चार जमातियों समेत छह सदस्य कानपुर में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार सुबह लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद से खलबली मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली से लौटे चार जमातियों को गुरुवार देर शाम हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल और उर्सला के आइसोलेशन वार्ड से नारायणा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। शुक्रवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से रिपोर्ट आने के बाद नारायणा से उन्हें हैलट के 100 बेड मैटरनिटी ब्लॉक में बनाए गए कोरोना आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं हरदोई जिले भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों कोरोना पॉजिटिव पिहानी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों को गुरुवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक कोरोना संक्रमित 28 मार्च को दादरी से वापस हरदोई लौटकर आया था। एक अप्रैल देर रात उसके विरुद्ध लॉकडाउन तोड़ने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रशासन ने अभी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed