फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Serious female patient won battle with corona in police hospital

#LadengeCoronaSe: कानपुर में पुलिस अस्पताल में गंभीर महिला मरीज ने जीती कोरोना से जंग

Sun, 09 May 2021 03:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 May 2021 03:36 PM IST
सार

फिलहाल अस्पताल में पुलिसकर्मी व उनके परिजनों को ही इलाज देने की व्यवस्था है। आईपीएस डॉ. अनिल कुमार इसके नोडल बनाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने एक सप्ताह पहले एल-1 अस्पताल पुलिस लाइन में शुरू कराया था।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Serious female patient won battle with corona in police hospital
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण

विस्तार

कानपुर में पुलिस लाइन में बनाए गए एल-1 कोविड अस्पताल से कोरोना की जंग लड़ी जा रही है। एक गंभीर महिला मरीज नौ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही और फिर स्वस्थ होकर घर लौटी। अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज जारी है। दो शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनात की गई है।
विज्ञापन


फिलहाल अस्पताल में पुलिसकर्मी व उनके परिजनों को ही इलाज देने की व्यवस्था है। आईपीएस डॉ. अनिल कुमार इसके नोडल बनाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने एक सप्ताह पहले एल-1 अस्पताल पुलिस लाइन में शुरू कराया था। इसमें दो डॉक्टरों डॉ मनीष और डॉ. यूसुफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बाकी नर्सिंग स्टाफ है। 29 अप्रैल को अस्पताल में 55 वर्षीय तारावती को भर्ती किया गया था। तब उनका ऑक्सीजन लेवल सिर्फ 78 था और एचआरसीटी स्कोर 18/25 था। स्थित गंभीर थी। आठ मई को तारावती पूरी तरह स्वस्थ हो गईं और कोरोना को मात देकर घर लौटीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध
आईपीएस डॉ अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल में 16 बेड उपलब्ध हैं। सभी पर ऑक्सीजन की उपलब्धता है। वर्तमान में तीन मरीज भर्ती हैं। अब तक करीब 300 मरीजों को ओपीडी में देखा जा चुका है। इसमें से अधिकतर कोरोना संक्रमित हैं। डॉक्टर की सलाह पर वो मरीज होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस अस्पताल में बेहतर इलाज हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मरीज ठीक हो रहे हैं। व्यवस्थाएं और बेहतर की जाएंगी। जरूरत पड़ी तो बेड को भी बढ़ाया जाएगा। - असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed