फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update: corona news

कोरोना संक्रमण: मरीज जिंदा है या मरा, कोई तो बताए, तीमारदारों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं

Sat, 24 Apr 2021 12:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Apr 2021 12:31 PM IST
सार

दोपहर एक बजे कहने लगे कि उसका शरीर सिर्फ एक प्रतिशत हरकत कर रहा है। छुट्टी करने को कहा तो बताया कि वह एक्टिव हो रहा है। निधि भाई को दिखाने की गुहार लगाती रही लेकिन कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update: corona news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी से लेकर निजी कोविड अस्पतालों में सही इलाज तो दूर तीमारदारों को मरीजों के बारे में ठीक से जानकारी तक नहीं दी जा रही है। कानपुर के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की बहन निधि तिवारी ने रोते-रोते बताया कि कोरोना संक्रमित भाई को एक दिन पहले भर्ती कराया था, पर तब से उन्हें दिखाया नहीं है।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे कहने लगे कि उसका शरीर सिर्फ एक प्रतिशत हरकत कर रहा है। छुट्टी करने को कहा तो बताया कि वह एक्टिव हो रहा है। निधि भाई को दिखाने की गुहार लगाती रही लेकिन कुछ नहीं हुआ। वहीं, रीतेश भार्गव ने बताया कि उसकी ताई 22 अप्रैल से यहां भर्ती है।
विज्ञापन


उनका ऑक्सीजन लेवल 90 था। रात में बताया कि उनकी हालत में सुधार है। जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। शुक्रवार सुबह अस्पताल से फोन आया कि उन्हें वेंटीलेटर पर रख दिया है। थोड़ी देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डेढ़ लाख का बिल पकड़ा दिया, पर एक भी जांच रिपोर्ट नहीं दी। रीतेश ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि कई अन्य तीमारदारों से इसी तरह वसूली की जा रही है। मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed