फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Corn plants planted in the waterlogged Khadepur New Bamba Road

Kanpur: खाड़ेपुर न्यू बंबा रोड के जलभराव में रोपे मक्का के पौधे, इलाकाई लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 01 Oct 2025 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Oct 2025 09:15 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने अभियंताओं पर बिना निर्माण के भुगतान का आरोप लगाया। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Kanpur: Corn plants planted in the waterlogged Khadepur New Bamba Road
खाड़ेपुर रोड पर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाड़ेपुर में एक साल में ही गड्ढों में तब्दील हुई न्यू बंबा रोड में जलभराव से गुस्साए इलाकाई लोगों ने प्रदर्शन किया। पौधे भी रोपे। पानी में बैठकर नारेबाजी करते हुए नगर निगम पर मिलीभगत कर 1.20 करोड़ रुपये से घटिया सड़क बनवाने, ठेकेदार का भुगतान करने का आरोप लगाया। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की धमकी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने 28 सितंबर को पुन: इस सड़क को सीएम ग्रिड योजना के तहत बनवाने के लिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पिछले साल 9 मार्च को कर्रही मुख्य मार्ग से खाड़ेपुर चौराहा होते हुए हमीरपुर मुख्य मार्ग बंबा चौराहे तक की व्यस्त सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। नगर निगम ने 15 वें वित्त के धन में से 1.20 करोड़ की लागत से 2100 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण ठेकेदार सुरेश सचान (लॉयन कंस्ट्रक्शन) से शुरू कराया। क्षेत्रीय पार्षद धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने खाड़ेपुर चौराहे के पास डेढ़ सौ मीटर सीसी रोड और वहां से कर्रही रोड तक हाटमिक्स प्लांट से सड़क बनवाई, पर खाड़ेपुर से हमीरपुर रोड तक गिट्टी से समतलीकरण किया गया था। इंद्रप्रस्थ गेस्ट हाउस तक नाला है, पर उसके आगे नाली बनी थी। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क टूट गई, नाली भी बैठ गई। जोन - 2 के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर से दो महीने पहले शिकायत की, पर गड्ढे नहीं भरे गए।
विज्ञापन


विष्णु कुशवाहा की अगुवाई में 27 सितंबर को बंबा रोड के गड्ढों पर मक्का के पौधे रोपते हुए प्रदर्शन किया गया। विष्णु ने पानी में बैठकर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए नगर निगम के अभियंताओं पर 1.20 करोड़ से आधी - अधूरी घटिया सड़क बनवाने का आरोप लगाया। नगर आयुक्त से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि गड्डों में तब्दील हुई इस सड़क से आने - जाने में लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। आए दिन ई-रिक्शे पलटते हैं। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क बनवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में मनोज सोनकर, कुलदीप गौतम, वीरेंद्र वर्मा, रमन, पवन सविता, मोनू वर्मा, अखिल गुप्ता, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, नीरज, सुनील तिवारी, विनीत पटेल आदि शामिल रहे। उधर, इस संबंध में जोन - 2 के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि यह सड़क बीच का हिस्सा छोड़कर बनवाई गई थी। नाली नहीं बनवाई गई थी। अब सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण होगा। मलबा डलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed