फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Considering the pothole as the murderer of husband Arjun, wife will file a case against the department

Kanpur: गड्ढे को पति अर्जुन का कातिल मान पत्नी दर्ज कराएगी विभाग के खिलाफ मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 05 Oct 2024 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Oct 2024 11:05 PM IST
सार

Kanpur News: बीते दिनों दादानगर में सड़क के गड्ढे में स्कूटी का पहिया जाने से पति की जान चली गई थी।
 

विज्ञापन
Kanpur: Considering the pothole as the murderer of husband Arjun, wife will file a case against the department
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दादानगर में स्कूटी का पहिया गड्ढे में जाने के बाद सिर के बल गिरने से जान गवांने वाले बाबूपुरवा निवासी अर्जुन पांडेय की पत्नी कविता ने पति की मौत का जिम्मेदार सड़क के गड्ढे को माना है। इसके लिए महिला ने दादानगर की उस सड़क में गड्ढे होने के बावजूद पैचवर्क न कराने वाले विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को गोविंदनगर थाने में तहरीर दी है। यह सड़क पीडब्लूडी की है। महिला का दावा है कि यदि समय रहते सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया जाता तो आज उसके एक साल के बेटे के सिर से पिता का साया न उठता।
विज्ञापन


बाबूपुरवा एनएलसी कालोनी निवासी हनुमंत प्रसाद का बेटा हिमांशु पांडेय नयापुरवा की जेनरेटर बनाने वाली फर्म में अकाउंटेंट का काम करता था। ऑफिस के काम से मंगलवार को वह दादानगर गए थे। वहां से लौटते समय देर शाम मलिक पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी का अगला पहिया गड्ढे में चला गया था इससे वह सिर के बल जमीन पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें गोविंदनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई थी परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का भैरवघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

छोटी बहन की शादी के लिए जोड़ रहा था पाई-पाई
अर्जुन के पिता हनुमंत प्रसाद घर के पास के एक गेस्ट हाउस में काम करते हैं। छोटी सी कालोनी में वह अपने दो छोटे भाई महावीर और कृष्ण नारायण के परिवारों के साथ रहते हैं। अर्जुन की कमाई से ही घर खर्च चल रहा था। शादी तीन साल पहले प्रतापगढ़ निवासी कविता से हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा त्रिजल है। छोटी बहन पूजा की शादी के लिए इन दिनों रिश्ता देखा जा रहा था। इसके लिए वह शादी के खर्च के लिए पाई-पाई जोड़ रहा था। बीते दिनों बेटे त्रिजल के पेट में कुछ समस्या होने पर उसे करीब एक माह तक अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा था। इसमें भी हजारों रुपये खर्च हुए थे। चाचा महावीर ने बताया कि अर्जुन का जन्मदिन 25 नवंबर को है, इस बार वह सभी के साथ परमट मंदिर चलने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed