फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur cold weather

जम्मू से भी ज्यादा ठंड कानपुर, जाड़े में 5 ने तोड़ा दम

Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur cold weather
कानपुर में भीषण ठंड - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
कानपुर में गुरुवार आधी रात के बाद और शुक्रवार तड़के मौसम जम्मू से भी ठंडा रहा। न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। जम्मू में न्यूनतम पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लखनऊ में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप खिलने के बावजूद कंपकंपी छूटती रही। सूबे के 26 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक-दो दिनों में गलन कम होने के आसार हैं। हालांकि कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बढ़ी सर्दी ने बुंदेलखंड में तीन व फर्रुखाबाद, उन्नाव में एक-एक व्यक्ति की जान ले ली।
विज्ञापन

 पहाड़ों पर बर्फबारी से गलन व ठंड बढ़ी तो उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने भी न्यूनतम तापमान में गिरावट की भूमिका निभाई है। शुक्रवार को कानपुर में न्यूनतम तापरमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़कर 1.4 पर चला गया। अधिकतम पारा 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 30 जिलों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान की सूची जारी की जाती है। इनमें से 26 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इन 30 जिलों में भी उरई में न्यूनतम तापमान 6, फतेहगढ़ में 7.6, मेरठ में 5.2 और इटावा में 5.6 दर्ज हुआ। बांदा में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तेज हवाओं से बढ़ी गलन
शुक्रवार को पछुआ हवाओं की गति सामान्य से दो किलोमीटर प्रतिघंटा ज्यादा रही। हवा की सामान्य गति एक किलोमीटर प्रतिघंटा होनी चाहिए। इसी वजह से कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित सेंट्रल यूपी के अन्य जिलों में गलन महसूस की गई। रात में कंपकंपी छूटी, हाथ-पैर सुन्न से हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी को साफ रहेगा मौसम
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 26 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान आसमान साफ रह सकता है। इसके फोरकॉस्ट मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किए हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे का कहना है कि पछुआ हवाओं की दिशा बदलते ही सर्दी से राहत मिलेगी। अधिकतम, न्यूनतम पारा भी ऊपर चढ़ेगा। 

2003 जैसी सर्दी
हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने वर्ष 2003 का एहसास करा दिया। 13 जनवरी 2003 को न्यूनतम पारा माइनस 1 डिग्री रिकार्ड किया गया था। इससे नीचे न्यूनतम पारा नहीं गया। अधिकतम पारा 10 डिग्री था। यानी लेह, लद्दाख जैसे सर्दी महसूस की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed