{"_id":"69790183693072e84f0637e2","slug":"kanpur-coaching-center-owner-defrauds-student-of-rs-1-45-lakh-on-pretext-of-making-him-pilot-report-filed-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पायलट बनाने के नाम पर कोचिंग संचालक ने 1.45 लाख ठगे, युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पायलट बनाने के नाम पर कोचिंग संचालक ने 1.45 लाख ठगे, युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 27 Jan 2026 11:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोविंदनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर थानाक्षेत्र में अनन्या फ्लाई एविएशन कोचिंग सेंटर के संचालक विपिन कुमार माथुर के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। यह रिपोर्ट सीतापुर निवासी अमन मिश्रा ने दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, कोचिंग संचालक विपिन कुमार माथुर ने उन्हें उड्डयन मंत्रालय के बड़े अधिकारियों और नेताओं से संपर्क होने का दावा कर पायलट बनवाने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने 1.45 लाख रुपये की मांग की थी। अमन ने यह राशि यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर दी थी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी, तो अमन ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने पहले टरकाने की कोशिश की और बाद में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि विपिन कुमार माथुर ने इसी तरह करीब 30 अन्य युवकों से भी रकम हड़पी है। अमन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई जिनके निर्देश पर गोविंदनगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अब आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।
विज्ञापन