फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: CNG gas becomes costlier than petrol

Kanpur: पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, जानें कानपुर में क्या है आज का रेट?

Wed, 12 Oct 2022 02:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Oct 2022 02:23 PM IST
सार

बुधवार को फिर सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। इस तरह अब सीएनजी का रेट 96.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जबकि शहर में पेट्रोल 96.28 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन
Kanpur: CNG gas becomes costlier than petrol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम बजट बिगाड़ रहे थे लेकिन अब तो सीएनजी ने भी वाहन चालकों की हवा निकाल दी है। कानपुर में सीएनजी के रेट तो पेट्रोल से भी आगे निकल गए हैं। बुधवार को सीएनजी के दाम दो रुपये बढ़कर 96.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं, वहीं पेट्रोल के दाम 96.28 रुपये तथा डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। इस तरह सीएनजी 22 पैसे पेट्रोल से महंगी हो गई है।
विज्ञापन


सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में बीते वर्ष से लगातार वृद्धि हुई है। अक्टूबर 2021 में 64 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी का रेट था और जुलाई 2022 में वृद्धि हुई तो डीजल, पेट्रोल को पीछे छोड़ दिया था। बीते सप्ताह सीएनजी के दामों में बढ़कर 94 रुपये प्रति किलोग्राम हुए थे। बुधवार को फिर सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। इस तरह अब सीएनजी का रेट 96.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जबकि शहर में पेट्रोल 96.28 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed