{"_id":"6807c5e7080698aeaa028d08","slug":"kanpur-cm-s-route-not-cleaned-notice-issued-and-reply-sought-from-cleaning-and-food-inspector-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएम के रूट मार्ग पर नहीं की सफाई, नोटिस जारी कर सफाई व खाद्य निरीक्षक से मांगा जवाब, वेतन भी रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएम के रूट मार्ग पर नहीं की सफाई, नोटिस जारी कर सफाई व खाद्य निरीक्षक से मांगा जवाब, वेतन भी रोका
Tue, 22 Apr 2025 10:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री के कानपुर आगमन पर साफ-सफाई न करने पर सफाई व खाद्य निरीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अप्रैल माह का मई में दिया जाने वाला वेतन रोक दिया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि जोन चार के सफाई व खाद्य निरीक्षक मो. फहीम सिद्दीकी वार्ड-97 बेकनगंज, 110 कर्नलगंज, 108 तलाक महल व वार्ड-61 किदवई नगर की सफाई व्यवस्था का कार्य देखते हैं। आदेश के बावजूद सफाई के कार्य में लापरवाही की गई। 17 अप्रैल को मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के निरीक्षण में कई स्थानों पर गंदगी मिली थी।
तीन कंपनियों को तीस लाख रुपये जुर्माना
प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, दीवारों व हरित क्षेत्र में पेड़ों पर अवैध वॉल पेंटिंग व पंफलेट लगाकर इन्हें खराब करने में विभाग ने काकादेव की ग्लोबल करियर एकेडमी पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मालरोड की महिंद्रा कंपनी व छपेड़ा पुलिया रोड की सारथी सिविल एकेडमी पर भी 10-10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।