फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur civic teams clear fallen trees after storm, power and water issues persist

Kanpur: आंधी के बाद एक्शन में दिखा नगर निगम, गिरे पेड़ हटाए; बिजली-पानी का संकट अब भी बरकरार

Mon, 06 Apr 2026 08:51 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 06 Apr 2026 08:51 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में बीते शनिवार शाम और रविवार को आई तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। हालात सामान्य करने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार गिरे पेड़ों की कटाई और डालों को हटाने के काम में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
Kanpur civic teams clear fallen trees after storm, power and water issues persist
रास्ता साफ़ करते नगर निगम कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम के गैंग अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों को साफ कराने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि यातायात सुचारु हो सके। कई जगहों पर पेड़ों को काटकर हटाया जा रहा है और रास्तों को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है।हालांकि, दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में अब भी बिजली आपूर्ति ठप है और पानी की समस्या भी बनी हुई है।

विज्ञापन

Kanpur civic teams clear fallen trees after storm, power and water issues persist
सड़क मार्ग पर पड़ा विशाल पेड़ - फोटो : amar ujala

पेड़ों के गिरने से बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके चलते कई मोहल्लों में अंधेरा पसरा हुआ है। पानी की सप्लाई भी बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कार्य जारी है, लेकिन बिजली और पानी बहाली के लिए और तेज कार्रवाई की जरूरत है, ताकि जनजीवन पूरी तरह पटरी पर लौट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed