फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur City power distribution system will be hi tech, advanced distribution management system ready

Kanpur News: हाईटेक होगी शहर की बिजली वितरण व्यवस्था, एडवांस डिस्ट्रिब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम बनकर तैयार

Thu, 12 Jan 2023 09:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jan 2023 09:55 AM IST
सार

शहर में बिजली वितरण प्रबंधन अब बेहतर और स्मार्ट तरीके से किया जा सकेगा। दरअसल, प्रदेश का पहला एडवांस डिस्ट्रिब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम यानि एडीएमएस बनकर तैयार है। ये जानकारी मंडलायुक्त ने केस्को स्कॉडा सेंटर का निरीक्षण कर दी।

विज्ञापन
Kanpur City power distribution system will be hi tech, advanced distribution management system ready
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर शहर के बिजली वितरण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रथम उच्च तकनीकी व्यवस्था स्काडा एडम्स (एडवांस डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम) के क्रियान्वयन की जानकारी लेने बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने केसा कॉलोनी स्थित सेंटर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि यह प्रदेश की बिजली परिचालन ऑटोमेशन की पहली परियोजना है। इससे बिजली वितरण व्यवस्था हाईटेक होगी। इससे वोल्टेज में उतार-चढ़ाव को रोका जा सकेगा। इसके अलावा जीआईएस एकीकरण का उपयोग कर प्रणाली को बेहतर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूरा
इस परियोजना की लागत करीब 64 करोड़ रुपये है। 44 करोड़ स्मार्ट सिटी की ओर से और 20 करोड़ केस्को की ओर से दिए गए हैं। विद्युत स्काडा परियोजना के कार्यान्वयन के लिए आईआईटी कानपुर को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। परियोजना का अभी तक 95 प्रतिशत कार्य हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया तक 24 जनवरी को इसके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान  केस्को प्रबन्ध निदेशक, केस्को अनिल ढींगरा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि वोल्टेज में उतर चढ़ाव और रिर्वस पॉवर फ्लो खत्म करने और बिजली आपूर्ति में सुधार करने में योजना की प्रमुख भूमिका होगी।

बिजली की प्रस्तावित मूल्यवृद्धि पर भड़के व्यापारी
वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से सभी श्रेणी की बिजली दरों में प्रस्तावित 15 प्रतिशत की वृद्धि के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने केस्को मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर प्रस्ताव को वापस लेने की बात कही।

साथ ही, चुनाव पूर्व में किए गए वादे के अनुसार बिजली की दरें आधी करने की मांग की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में पहले ही बिजली महंगी है। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि बिजली महंगी होने से महंगाई और भड़केगी।

जिलाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा नारे के उलट काम कर रही है। उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। इस मौके पर अमित चड्ढा, नरेंद्र कठेरिया, राम यादव गुड्डू, छोटे अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed