फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: City health officer who arrived 15 minutes late was removed from the meeting

Kanpur: 15 मिनट देरी से पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बैठक से निकाला

Thu, 06 Mar 2025 09:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 09:38 PM IST
सार

Kanpur News: महापौर ने होली, रमजान, ईद की तैयारियों के लिए नगर निगम में बैठक बुलाई। सफाई करने से निर्देश दिए। घरों से नियमित कूड़ा न उठाने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Kanpur: City health officer who arrived 15 minutes late was removed from the meeting
नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम में गुरुवार को बैठक में 15 मिनट देर से पहुंचे अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर को महापौर प्रमिला पांडेय ने बाहर कर दिया। अधिकारियों को नियमित समय से सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि घरों से कूड़ा इकट्ठा कर रहीं कंपनियां अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर रही हैं। उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


होली, गंगा मेला, रमजान और ईद के मद्देनजर महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सुबह 10:30 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाई थी। महापौर ने कहा कि घरों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जनता नाराजगी व्यक्त करती है। कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी 3-4 दिन में एक बार जाती है। वह भी कभी सुबह 8:00 बजे तो कभी दोपहर 2:00 बजे। निर्देश दिए कि घरों से कूड़ा कलेक्शन कंपनियां प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर कूड़ा उठाने जाएं, चाहे पैसा मिले या न मिले। कूड़ा हर घर से रोज उठे। यदि बीट पर सफाई कर्मी नहीं मिला तो संबंधित सफाई नायक एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर को निलंबित किया जाए। सभी सफाई कर्मचारी प्रातः 6:00 बजे से सफाई कार्य शुरू कर दें। जोनल स्वच्छता अधिकारी एक सफाई कर्मी की 400 मीटर बीट निर्धारित करें।
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सिंह ने बताया कि शहर में 118 बड़े कूड़े अड्डों में से 112 कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बन गए हैं। इसी तरह 68 छोटे कूड़े अड्डों में से 57 में पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन बन गए हैं। अन्य में बिजली कनेक्शन होना है। बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रथम मोहम्मद अवेश, अपर नगर आयुक्त द्वितीय जगदीश यादव, जोन-1 के जोनल स्वच्छता अधिकारी अमित, जोन-2 के सुशील गुप्ता, जोन-3 के आशीष बाजपेई, जोन-4 के देवेंद्र, जोन-5 के अवनीश, जोन-6 के विजय शंकर शुक्ला, प्रभारी रबिश रफजुल रहमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed