{"_id":"6122221006c785024f287f37","slug":"kanpur-chakeri-airport-s-new-terminal-ready-by-september-30-four-flights-proposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चकेरी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 30 सितंबर तक तैयार, चार उड़ानें प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चकेरी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 30 सितंबर तक तैयार, चार उड़ानें प्रस्तावित
Sun, 22 Aug 2021 04:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Aug 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव और निदेशक विशाख जी ने शनिवार को चकेरी के मवैया में निर्माणाधीन नई टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी, बिजली समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति जानी।
इसमें तय हुआ कि हाईवे से एयरपोर्ट तक फोरलेन सड़क का निर्माण एक माह में पूरा हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने नई टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने की समयसीमा तय की। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि 15 सितंबर से इंडिगो एयरलाइंस की चार उड़ानें प्रस्तावित हैं।
ये उड़ानें कानपुर से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद की हैं। इनको शुरू करने से पहले इंडिगो की वाणिज्यिक टीम भी कानपुर आकर तैयारियों का जायजा ले चुकी है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नई टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का काम पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। बताया कि अभी एयरपोर्ट पर एक ही हैंगर है। नई बिल्डिंग बनने के बाद तीन हैंगर हो जाएंगे। यानी मुख्य रनवे के अलावा तीन और रनवे तैयार होंगे। इससे यहीं एक साथ तीन विमान खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
नया टर्मिनल चालू होते ही बढ़ेंगी उड़ानें
बैठक के बाद एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि नए टर्मिनल के चालू होते ही कानपुर से दूसरे शहरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी तो स्पाइस जेट के बाद इंडिगो ने हवाई सेवा शुरू करने का एलान किया है। बताया कि कानपुर से देश के हर प्रमुख शहर के लिए यात्री लोड पर्याप्त है। ऐसे में नया टर्मिनल शुरू होने पर दूसरी विमानन कंपनियों के भी कानपुर आने की उम्मीद है।