फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Chain snatched from couple on their way to a temple two cunning robbers arrested

कानपुर लूट: मंदिर जा रहे दंपती से छीनीं थी चेन, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, स्पोर्ट्स बाइक से करते थे वारदात

Sat, 03 Oct 2026 01:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 01:30 PM IST
सार

Kanpur News: रेलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीओडी पुल के पास बुजुर्ग दंपती से हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलि ने चकेरी निवासी दो शातिर लुटेरों योगेश कुमार और दानिश को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त स्पोर्ट्स बाइक बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
Kanpur Chain snatched from couple on their way to a temple two cunning robbers arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीओडी पुल के पास बीते शुक्रवार देर रात जनरलगंज स्थित जैन मंदिर दर्शन करने जा रहे बुजुर्ग दंपती से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चकेरी क्षेत्र के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बरामद कर ली है।  पकड़े गए दोनों आरोपी घूम-घूमकर राहगीरों को निशाना बनाते थे। जानकारी के अनुसार, कृष्णा नगर निवासी त्रिभुवन चंद्र जैन अपनी पत्नी नीलम जैन के साथ जनरलगंज स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन

Kanpur Chain snatched from couple on their way to a temple two cunning robbers arrested
रेल बाजार थाना, कानपुर - फोटो : amar ujala

सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे दंपती
जैसे ही वह सीओडी पुल से उतरकर हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे। तभी पीछे से आए स्पोर्ट्स बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने नीलम जैन के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। झटके के कारण दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और आरोपी हवा में बाइक लहराते हुए फरार हो गए थे।

विज्ञापन

Kanpur Chain snatched from couple on their way to a temple two cunning robbers arrested
घायल दंपती - फोटो : amar ujala

लूट की चेन और स्पोर्ट्स बाइक बरामद
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित रेलबाजार पुलिस टीम ने क्षेत्र के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी योगेश कुमार और मैकूपुरवा निवासी दानिश को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से पीड़िता से लूटी गई चेन बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed