{"_id":"6249db41375beb3fbc49290c","slug":"kanpur-case-of-demanding-extortion-of-two-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में संपत्ति विवाद की जांच, फिर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में संपत्ति विवाद की जांच, फिर होगी कार्रवाई
Sun, 03 Apr 2022 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:08 PM IST
सार
एसीपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि कारोबारी का आरोपी राजेश से वर्षों से विवाद है। दोनों ने एक-दूसरे पर कई मुकदमे कराए हैं। जांच में संपत्ति विवाद भी सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कारोबारी नरेश सोमानी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस संपत्ति विवाद के बिंदु पर भी जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस ने नामजद आरोपी से संपर्क साधा, जो अभी लखनऊ में है। उसका दावा है कि संपत्ति विवाद से जुड़े तमाम सुबूत उसके पास हैं।
सोमवार को वह पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराने के साथ बयान भी दर्ज कराएगा। नरेश सोमानी ने शनिवार को राजेश सिंह पर आरोप लगाया था कि उसने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। स्वरूपनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
एसीपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि कारोबारी का आरोपी राजेश से वर्षों से विवाद है। दोनों ने एक-दूसरे पर कई मुकदमे कराए हैं। जांच में संपत्ति विवाद भी सामने आया है। इसलिए मामले की जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कोई कार्रवाई होगी।