{"_id":"5ff2eaa88ebc3e3db6082ab8","slug":"kanpur-captain-vineet-turned-album-producer-anoop-jalota-wrote-the-song-played-the-role-of-krishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कैप्टन विनीत बने एल्बम निर्माता, अनूप जलोटा ने लिखा गीत, निभाया कृष्ण का रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कैप्टन विनीत बने एल्बम निर्माता, अनूप जलोटा ने लिखा गीत, निभाया कृष्ण का रोल
Mon, 04 Jan 2021 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
पुलकित तिवारी (संवाद), अमर उजाला, कानपुर

Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन विनीत बने एल्बम निर्माता (अनूप जलोटा के पीछे)
- फोटो : amar ujala
कानपुर के शास्त्री नगर निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन विनीत चतुर्वेदी कान्हा अधरों पर एल्बम के निर्माता हैं। इस एल्बम के गीत को प्रसिद्घ गायक अनूप जलोटा व इलाहाबाद की दीप्ति चतुर्वेदी ने लिखा है। इससे भी ज्यादा आकर्षण गीत में यह है कि अनूप जलोटा ने खुद ही कृष्ण का रोल अदा किया है।
उनके साथ छोटे पर्दे की खलनायिका बनारस की गीतांजलि ने राधा का किरदार निभाया है। विनीत का कहना है कि यह एल्बम जल्द रिलीज होगा। विनीत इन दिनों मुंबई में तैनात हैं। विनीत ने बताया कि उनको बचपन से ही गाने व फिल्मी दुनिया में जाने का शौक था।
मुंबई में रहने के कारण उन्होंने अपना शौक बखूबी पूरा किया। इस गाने की पूरी शूटिंग मुंबई में की गई है। वृंदावन, मथुरा का पूरा स्टूडियो तैयार किया गया था ताकि गाने को देखकर लोगों को वृंदावन का अहसास हो सके।
विज्ञापन
महाभारत के बाद की कहानी दर्शायी
कैप्टन विनीत ने बताया कि गाने में महाभारत के बाद की कहानी को दिखाया गया है जिस तरह से राधा कान्हा से रूठ जाती है और कान्हा उन्हें मनाते हैं, यह दृश्य बहुत ही अलग है। बताया कि गीतांजलि ने जब राधा का किरदार निभाया तो सभी ने उनकी तारीफ की। कैप्टन विनीत ने बताया कि उनको इस किरदार के लिए अनूप जलोटा ने ही चुना था। गीतांजलि इन दिनों कुंडली भाग्य धारावाहिक में रामूना के किरदार में नजर आ रही है।