फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Businessman's son commits suicide

Kanpur: सल्फास निगलने के बाद व्यापारी के बेटे ने मां को किया फोन, बोला- मैंने जहर खा लिया है माफ करना..., मौत

Sun, 02 Nov 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Nov 2025 11:50 PM IST
सार

व्यापारी के बेटे की आत्महत्या के मामले में युवती से बातचीत की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Businessman's son commits suicide
साहिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में शनिवार को मां से 100 रुपये लेकर घर से निकले फुटवियर व्यापारी के बेटे ने सल्फास निगल लिया। जहर खाने के बाद बेटे ने मां को फोन करके घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजन उसे हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुसार बेटा किसी युवती से बातचीत करता था। पुलिस व फॉरेंसिक ने उसका मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


सफीपुर के रहने वाले व्यापारी चंद्र भल्ला की रामादेवी चौराहे पर फुटवियर की दुकान है। पिता के अनुसार परिवार में पत्नी मोनिका के अलावा बेटा साहिल (22) व बड़ी बेटी मानसी है। साहिल आईटीआई से फिटर करने के बाद व्यापार संभाल रहा था। पिता चंद्र भल्ला ने बताया कि शनिवार सुबह साहिल टहलकर आया और मां से 100 रुपये लेकर चला गया। इसके बाद घर से करीब दो किलोमीटर दूर अहिरवां में स्थित लव गार्डेन में उसने सल्फास खा लिया।
विज्ञापन


मां को फोन करके जहर निगलने की बात बताते हुए माफी मांगी। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि साहिल की किसी युवती से बातचीत होती थी। उसे लेकर वह मानसिक तनाव में था। युवती कौन है, आखिरी बार उससे कब बात हुई। इसकी जांच की जा रही है। परिजन अगर तहरीर देंगे तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed