फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bulldozer razes illegal graveyard it had posed a major hurdle to Metro construction

कानपुर: कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण, मेट्रो कार्य में था बाधा, पुलिस बल रहा तैनात

Sat, 19 Sep 2026 09:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 19 Sep 2026 09:19 AM IST
सार

Kanpur News: बर्रा-छह क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य में लंबे समय से बाधा बन रहे अवैध कब्रिस्तान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। भारी पुलिस बल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

विज्ञापन
Kanpur Bulldozer razes illegal graveyard it had posed a major hurdle to Metro construction
बर्रा में अवैध कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मेट्रो निर्माण कार्य में रोड़ा बने अवैध निर्माणों और जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्रा-छह इलाके में मेट्रो ट्रैक निर्माण कार्य में लंबे समय से बाधा बने एक अवैध कब्रिस्तान पर बाबा का बुलडोजर गरज उठा।

विज्ञापन

भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर सरकारी जमीन को खाली कराया गया। जानकारी के अनुसार, बर्रा-छह स्थित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए इस कब्रिस्तान के कारण कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से प्रभावित हो रहा था।

विज्ञापन





कड़े सुरक्षा घेरे में हुई कार्रवाई
मेट्रो प्रशासन द्वारा कई बार आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नियमानुसार भूमि को खाली कराने की रूपरेखा तैयार की और शुक्रवार को भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या शांति-व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed