फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Builder cheated of lakhs in the name of flat construction

Kanpur: फ्लैट निर्माण के नाम पर बिल्डर से लाखों की धोखाधड़ी, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 31 Dec 2024 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Builder cheated of lakhs in the name of flat construction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फ्लैटों का निर्माण कराने के लिए एक बिल्डर ने कूटरचित दस्तावेजों को तैयार कर दूसरे बिल्डर से लाखों की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। विकास बंसल ने बताया कि नयागंज स्थित मेसर्स भगवती पेट्रो टेक इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के निर्देशक हैं। वहीं, हैरिसगंज कैंट निवासी आयुष गुप्ता मेसर्स सिद्धार्थ स्ट्रक्चरल्स प्रा. लि. का निर्देशक है। आयुष ने बताया कि 418 वर्गमीटर का प्लॉट हैरिसगंज में है। वह फ्लैट बनाकर बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन


दोनों के बची तय हुआ कि 12 फ्लैटों का निमार्ण किया जाएगा, इसमें आठ फ्लैट विकास और चार फ्लैट आयुष को मिलेंगे। आयुष को बैंक ऑफ बड़ौदा का 20 लाख रुपये की चेक बतौर एडवांस दे दिया। विकास की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसने अपनी पूंजी से 1.30 करोड़ रुपये से 12 फ्लैट का निमार्ण कराया। आरोप लगाया कि आयुष ने एग्रीमेंट निरस्त कर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कूटरचित दस्तावेज भी बनाए हैं। स्वरूपनगर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मेसर्स सिद्धार्थ स्ट्रक्चरल्स निर्देशक आयुष गुप्ता और प्रमोद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed