फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Boxing Team Dispute Rift between association and coach team out without throwing a punch

कानपुर बॉक्सिंग टीम विवाद: एसोसिएशन और कोच के बीच रार, बिना पंच मारे ही टीम बाहर, खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर

Sat, 03 Oct 2026 01:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 01:11 PM IST
सार

Kanpur News: झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची कानपुर की टीम को बिना खेले ही वापस लौटना पड़ा। वहीं, एसोसिएशन सचिव, कोच और क्रीड़ा विभाग एक-दूसरे पर फर्जी हस्ताक्षर और मनमाने चयन का आरोप लगा रहे हैं, जबकि खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर लग गया है।

विज्ञापन
Kanpur Boxing Team Dispute Rift between association and coach team out without throwing a punch
कोच अल्पना शर्मा और कानपुर बॉक्सिंग संघ के सचिव संजीव दीक्षित - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेलने झांसी पहुंची कानपुर की बॉक्सिंग टीम को रिंग में उतरने का मौका तक नहीं मिला। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन और ग्रीनपार्क की बॉक्सिंग कोच के बीच विवाद का खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा। जरूरी पत्र पर हस्ताक्षर न होने से खिलाड़ी एक भी पंच मारे बिना ही कानपुर लाैट आए। प्रतियोगिता के लिए 19 सितंबर को टीम का चयन हुआ था।

विज्ञापन

इसके बाद टीम 30 सितंबर को झांसी पहुंची। प्रतियोगिता एक से चार अक्तूबर तक झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हो रही है। खिलाड़ियों का आरोप है कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की ओर से जारी होने वाला जरूरी पत्र हस्ताक्षरित नहीं था। पत्र के अभाव में उन्हें प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति नहीं मिली और पूरी टीम को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

30 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी क्यों नहीं की गई
खिलाड़ियों का कहना है कि चयन के बाद जरूरी दस्तावेज प्रशिक्षक के व्हाट्सएप और कार्यालय में उपलब्ध थे। ऐसे में 19 सितंबर को चयन होने के बाद 30 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच, सत्यापन और जरूरी पत्र पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी क्यों नहीं की गई। खिलाड़ियों का कहना है कि चयन और प्रतियोगिता के बीच पर्याप्त समय होने के बावजूद यदि प्रशासनिक या दस्तावेजों के स्तर पर चूक हुई है, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न आए।

विज्ञापन

ट्रायल के दौरान कोच कागजात जमा कराने के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के कार्यालय गई थीं। टीम को झांसी भेजा गया लेकिन वहां क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी का पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा।  -संजीव दीक्षित, सचिव, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन

विज्ञापन

सचिव ने मनमाने तरीके से चयन किया और टीम में कई खिलाड़ियों के नाम बढ़ा दिए। इसके चलते चयन प्रक्रिया और टीम के दस्तावेज तैयार करने की जिम्मेदारी को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है।  -अल्पना शर्मा, बॉक्सिंग कोच

विभाग को एसोसिएशन की ओर से पत्रावली पूरी करके नहीं दी गई थी और कई खिलाड़ियों को जरूरी प्रमाणपत्र नहीं मिले थे। बिना विभाग के पत्र मिले एसोसिएशन ने टीम को खेलने भेज दिया। टीम के चयन में बॉक्सिंग कोच की ओर से फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत हुई है। विभाग हर खिलाड़ी को प्रतियोगिता में जाने से पहले किट देता है। एसोसिएशन बिना सूचना दिए और बिना किट के टीम कैसे ले गई इसकी जांच की जाएगी।  -कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed