फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of missing painter contractor found in bushes along the railway track

Kanpur: युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, महिला मित्र ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Thu, 15 Feb 2024 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Body of missing painter contractor found in bushes along the railway track
रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मंधना के रामनगर गांव के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में भवानीपुर गांव चौबेपुर निवासी युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिनाख्त भी हो गई। इस घटना के दो घंटे बाद गांव की ही रहने वाली दूसरे समुदाय की शादीशुदा महिला मित्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मामला दो समुदायों का होने के चलते सतर्कता के लिहाज से पुलिस ने भवनीपुर गांव में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी है। इधर मृतक युवक के परिजनों ने महिला मित्र और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया और देर शाम गांव के पास ही उसे सुपुर्द ए खाक किया गया। डीसीपी पश्चिम के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चौबेपुर के भवानीपुर गांव निवासी जहांगीर के बेटे 30 वर्षीय सलमान उर्फ मुन्ना पेंटर का काम करता है। इसी गांव का निवासी सतीश भी पेंटर है। दोनों ने कई बार साथ में काम किया है। गुरुवार को सलमान उर्फ मुन्ना का शव रामनगर गांव के सामने मंधना चौबेपुर स्टेशन के बीच कानपुर फर्रुखाबाद रूट पर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने की जानकारी मिली तब वहां पहुंचकर शिनाख्त की। बिठूर पुलिस ने फॉ़रेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन

सतीश के यहां जाने को कहकर निकला था
सलमान के पिता जहांगीर ने कहा कि बेटा बुधवार शाम को लगभग छह बजे सतीश के यहां जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह वह लोग खुद सतीश के यहां पहुंचे तो उसकी पत्नी रीता (42) मिली। उन्होंने जब रीता से पूछा तो उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसपर जहांगीर ने रीता से कहा कि तुम्हारी वजह से बेटे को कुछ हो गया तो छोड़ेंगे नहीं। शव मिलने के बाद जहांगीर ने सतीश और रीता पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

रीता ने पी लिया कीटनाशक
भवानीपुर गांव में जब सलमान की मौत की खबर पहुंची तो उसके थोड़ी देर बाद ही दोपहर लगभग 2 बजे रीता ने कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। उसे चौबेपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी बिल्हौर अजय त्रिवेदी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। उसकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।
 

युवक से दोगुनी उम्र की मुंहबोली बुआ ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
रीता से जब घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी की तो उसने बताया कि सलमान उसके पति के साथ पेंटिंग का काम करता था। दोनों के घर नजदीक हैं। सलमान उसे बुआ कहता था। वह केवल फोन पर बातचीत करती थी। दोनों के बीच हंसी मजाक भी होता था। लेकिन बातचीत के दौरान सलमान ने उसकी बातें फोन में रिकार्ड कर लीं और ब्लैकमेल कर मिलने को कहता था। वह कहता था कि रिकार्डिंग तुम्हारे पति और परिवार वालों को भेज दूंगा। रीता ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे सलमान उनके यहां पहुंचा। उसने बाहर से ही फोन किया और नशे की हालत में उसे घर के पीछे मिलने के लिए बुलाने लगा। वह दबाव बना रहा था। मगर रीता ने मना कर दिया। फिर उसने पूछा कि सतीश है। इसपर रीता ने उससे कहा कि वह नहीं है जब आ जाए तब आना।

 
विज्ञापन

धमकी से सहमी रीता ने खाया जहर
जहर खाने की बात पर रीता ने पुलिस को बताया कि सलमान कल शाम से लापता था। सलमान के पिता जहांगीर और अन्य लोग घर पर आए थे। गाली-गलौज करने के बाद धमकी दी थी कि बता दो मेरा बेटा कहां है..? नहीं तो पूरे परिवार को जेल भेज देंगे। इसके बाद सुबह सलमान का शव बरामद हुआ तो उसके परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे दहशत में आई रीता ने घर में रखा कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने सलमान का फोन कब्जे में लिया है।

 

फोन में वीडियो कॉल और कॉल्स के मिले सबूत
डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि मोबाइल चेक करने पर महिला और मृतक के बीच कॉल्स और वीडियो कॉल्स होने की पुष्टि हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो यह भी पता चला कि सलमान का इनके घर पर आना जाना था। महिला के पति को वाराणासी में पेंटिंग का ठेका मिला है। वह एक माह से वहीं पर रहकर काम कर रहा है।
 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट हादसे की ओर कर रही इशारा
सलमान के शव का पोस्टमार्टम गुरूवार शाम हुआ। जिसमें अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई। उसके सिर की सभी हड्डियां और पसलियां टूटी मिलीं। हाथ पैर भी टूटे मिले। डाक्टर के मुताबिक शरीर पर मिले चोट के निशान पिटाई के नहीं प्रतीत हो रहे। संभवतः वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।

युवक की मौत और महिला के जहर खाने के बीच क्या कनेक्शन है इसकी जांच की जा रही है। मृतक के परिवार का जो आरोप है उनसे तहरीर देने के लिए कहा गया है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया जाएगा। दोनों को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। तनाव न फैले इसके लिए गांव में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।- विजय ढुल डीसीपी वेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed