फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body found floating in water logged veranda artisan had been missing for two days

कानपुर: बरामदे में भरे पानी में उतराता मिला शव, दो दिन से लापता था कारीगर, करंट की चपेट में आने की आशंका

Thu, 10 Sep 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 10 Sep 2026 03:12 PM IST
सार

Kanpur News: उजियारीपुरवा में बाढ़ के पानी में डूबे मकान के बरामदे में दो दिन से लापता पुताई कारीगर का शव उतराता मिला। मां के रिश्तेदार के यहां जाने के बाद युवक अकेला था। पुलिस ने करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Body found floating in water logged veranda artisan had been missing for two days
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में उजियारीपुरवा में बाढ़ के पानी में डूबे मकान के बरामदे में गुरुवार सुबह पुताई कारीगर संजय उर्फ लाला (32) का शव उतराता मिला। वह करीब 10 साल से मकान मालिक श्यामबाबू उर्फ पाजी के मकान में अपनी मां तारा देवी के साथ रह रहा था। हादसे के वक्त वह घर में अकेला था। परिजनों ने कमरे में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

मकान मालिक के मुताबिक, उजियारीपुरवा क्षेत्र में करीब 15 दिन से बाढ़ के हालात हैं। सैकड़ों मकान पानी में डूबे हैं और लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। बाढ़ के कारण संजय की मां तारा देवी लालबंगला में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर चली गई थीं। संजय घर पर अकेला रह रहा था। पिछले दो दिनों से संजय दिखाई नहीं दिया तो मकान मालिक ने उसकी शादीशुदा बहनों मोना और प्रीती के यहां भी पता कराया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन





बरामदे में भरे पानी में उतराता मिला शव
बाढ़ का पानी मकान के निचले हिस्से में भरा होने के कारण मकान मालिक ने खुद कमरे में जाकर तलाश की, लेकिन संजय नहीं मिला। इसके बाद प्रीती के पति शेखर को सूचना दी गई। मोबाइल पर कॉल किया गया तो फोन भी बंद मिला। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे परिजन और मकान मालिक सोकर उठे, तो नीचे बरामदे में भरे पानी में संजय का शव उतराता देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर नवाबगंज पुलिस पहुंची।

मशक्कत के बाद निकाला शव
बाढ़ का पानी अधिक होने के कारण पुलिस को मकान तक पहुंचने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस लोडर लेकर मकान के बाहर तक पहुंची और इसके बाद शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि मकान में भरे बाढ़ के पानी में युवक का शव मिला है। करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed