फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bodies of father and daughter found on track mobile and purse in car yet police failed to identify them

UP: ट्रैक पर पड़े रहे बाप-बेटी के शव, कार में थे मोबाइल और पर्स, फिर भी शिनाख्त नहीं करा पाई पुलिस, पढ़ें मामला

Tue, 24 Feb 2026 06:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Feb 2026 06:20 AM IST
सार

Kanpur News: उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्री के शव मिलने के बाद पुलिस चार घंटे तक नेटवर्क न आने का बहाना बनाकर शिनाख्त टालती रही, जबकि पास खड़ी कार और मृतक के पास मौजूद चाबी से पहचान तुरंत संभव थी।

विज्ञापन
Kanpur Bodies of father and daughter found on track mobile and purse in car yet police failed to identify them
घटनास्थल से 200 मीटर दूर खड़ी मिली कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

चालान और अपराधियों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस वाहनों के नंबर से उनकी कुंडली निकाल लेती है लेकिन उन्नाव पुलिस सहजनी रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रैक पर मिले शवों की करीब चार घंटे तक दोनों की शिनाख्त न करा पाई। कार में मोबाइल दिख रहे थे, शव की कमर में चाबी थी। फिर भी पुलिस ने चाबी निकालकर लाॅक नहीं खोला। वहीं, 5 जी इंटरनेट के दौर में नेटवर्क न आने का बहाना बनाती रही।

विज्ञापन

कानपुर लखनऊ डाउन ट्रैक के खंभा नंबर 62\28 और 62\30 के बीच सोमवार रात करीब नाै बजे करीब 45 वर्षीय व्यक्ति और 14 वर्षीय किशोरी का शव मिला था। दोनों के शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत पड़े थे। शव पड़े होने की सूचना गेटमैन ने जीआरपी को दी थी। युवक की कमर में कार की चाबी का छल्ला लगा था। घटनास्थल के पास एक कानपुर के नंबर वाली कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी।

विज्ञापन

चाबी से कार का गेट खोलने का प्रयास नहीं किया
अंदेशा था कि कार की चाबी ही मृतक की कमर में लगी थी। कार के अंदर झांक कर देखने से उसमें दोनों के पर्स और मोबाइल भी पड़े मिल गए थे। हालांकि पुलिस ने चाबी से कार का गेट खोलने का प्रयास नहीं किया। न ही पुलिस एप के माध्यम से कार के मालिक का नाम पता और घर की जानकारी जुटा पाई, जबकि एप पर दिख रही कार के मालिक का नाम यश गुप्ता और कानपुर के हरबंश मोहाल कछियाना इलाके के नाम गाड़ी पंजीकृत होने की जानकारी नहीं जुटा पाई।

विज्ञापन

न एप चला न साहब के कदम
गंगाघाट थाने की पुलिस के दरोगा का कहना था कि एप नहीं चल रहा है वह मौके पर हैं। हालांकि सबसे खास बात यह रही कि न तो चार घंटे तक पुलिस के एप में नेटवर्क आया और न ही पुलिस वालों ने वहां आगे पीछे हटकर किसी और जगह से नेटवर्क लेकर एप चलवाकर देखने की कोशिश की। गंगाघाट के एसएसआई दिलीप प्रजापति ने बताया कि एप नहीं चल रहा है, इसलिए शव की शिनाख्त नहीं करा पा रहे हैं जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि पुलिस, जीआरपी दोनों एक-दूसरे पर पंचनामे की कार्रवाई टाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed