{"_id":"67fe9587a96a77f125037f90","slug":"kanpur-bjp-will-run-ambedkar-samman-abhiyan-from-17-to-25-april-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाजपा 17 से 25 अप्रैल तक चलाएगी आंबेडकर सम्मान अभियान, एक राष्ट्र एक चुनाव पर भी होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाजपा 17 से 25 अप्रैल तक चलाएगी आंबेडकर सम्मान अभियान, एक राष्ट्र एक चुनाव पर भी होगी चर्चा
Tue, 15 Apr 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:51 PM IST
सार
Kanpur News: आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के हर जिले में संगोष्ठियां होंगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक करते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व अन्य पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान और एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि दोनों अभियान के तहत 17 से 25 अप्रैल तक जिलास्तरीय संगोष्ठियां होंगी। शुरुआत बुधवार से जालौन और ललितपुर जिलों से होगी। जहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई मुख्य वक्ता होंगे।
ललितपुर में होने वाले कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत शामिल होंगे। 18 को कानपुर उत्तर में पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य वक्ता होंगे। 19 को चित्रकूट में पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा व क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू, 20 को फतेहपुर में जिलाध्यक्ष बैजनाथ रावत व सुदेश अवस्थी, कन्नौज में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक व मंत्री असीम अरुण मुख्य वक्ता होंगे। फर्रुखाबाद में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, कानपुर दक्षिण में कानपुर महानगर प्रभारी पंकज सिंह मुख्य वक्ता होंगे। 21 को झांसी में लाल सिंह आर्य व विधायक बाबूलाल तिवारी, 22 को महोबा में साध्वी निरंजन ज्योति व अशोक जाटव, 23 को कानपुर देहात में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक व शंकर लाल लोधी, औरैया में कमलावती सिंह व अशोक जाटव, 25 को बांदा में देवेश कोरी, हमीरपुर में गंगाराम आंबेडकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहेंगे।