फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP released the list of block chiefs

कानपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा ने सभी 10 ब्लॉक के प्रत्याशी घोषित किए, चार सीटों पर ब्राह्मण उतारे

Wed, 07 Jul 2021 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jul 2021 08:13 PM IST
सार

चार सीटों पर ब्राह्मण, दो पर ठाकुर, दो-दो सीटों पर पिछड़ी जाति व अनुसूचित जातियों को प्रत्याशी बनाया गया है। इसमें सबसे कांटे की टक्कर बिधनू सीट से होने की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur: BJP released the list of block chiefs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के सभी 10 ब्लॉकों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि कलरी चंपतपुर से बसपा कोटे से क्षेत्र पंचायत सदस्य बने अरुण कुमार को भाजपा ने बिधनू से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


सूची जारी होने के कुछ देर पहले ही पार्टी ने अरुण को भाजपा में शामिल भी कर लिया। बुधवार को कानपुर-बुंदेलखंड के सभी जनपदों की सूची जारी की गई। सबसे बाद में कानपुर की सूची आई। बताया जा रहा कि प्रत्याशियों के चयन में क्षेत्र के विधायकों की अनुमति मिलने में समय लगा।
विज्ञापन


इस सूची में ब्राह्मणों को तरजीह दी गई है। 10 में चार सीटों पर ब्राह्मण, दो पर ठाकुर, दो-दो सीटों पर पिछड़ी जाति व अनुसूचित जातियों को प्रत्याशी बनाया है। बिधनू सीट पर लंबे समय से चला आ रहे सूखे को भाजपा खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट पर पिछले 15 वर्षों से बसपा के रमेश यादव का कब्जा है। वे दो बार ब्लॉक प्रमुख बन चुके हैं, एक बार उनकी पत्नी ने जीत हासिल की है। रमेश ने इस बार भी बीडीसी का चुनाव निर्विरोध जीता है और इस बार भी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी हैं। ऐसे में यहां मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।

पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला ने बताया कि सभी ब्लॉकों में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आम सहमति से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह भाजपा इस चुनाव में सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

इस तरह हैं ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी
बिधनू : अरुण कुमार 
ककवन : नीलम कुशवाहा, 
कल्याणपुर : अनुराधा अवस्थी,
घाटमपुर : इंद्रजीत सिंह
चौबेपुर : राजेश शुक्ला
पतारा : मनोज भदौरिया
बिल्हौर : मनोरमा कठेरिया
भीतरगांव : अशोक सचान
बिधनू : अरुण कुमार
शिवराजपुर : शुभम बाजपेयी

सपा ने भी सात ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी फाइनल किए
सपा ने सात ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। सपा ग्रामीण इकाई के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने प्रत्याशियों के नाम की सूची बुधवार शाम प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को भेज दी है। ककवन ब्लॉक से किरन लता, बिल्हौर से सूर्यभान सिंह, शिवराजपुर से विनोद सिंह चंदेल, चौबेपुर से अनुभव शुक्ला, महाराजपुर से डॉ. विजय रत्ना, भीतरगांव से शिवकरन और पतारा ब्लॉक से बेनी सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष अर्पित यादव ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के फार्म खरीदने में धांधली की गई। इस संबंध में मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ज्ञापन भी दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed