फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: BJP Apna Dal Alliance Candidates Not Final Yet for Kanpur Nagar, Kanpur Dehat and Fatehpur District Seats

UP Chunav 2022: भाजपा और अपना दल गठबंधन में फंसीं पांच सीटें, छटपटा रहे विधायक

Mon, 24 Jan 2022 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jan 2022 09:13 PM IST
सार

प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी होने के बाद भाजपा में अंदरूनी सियासत गरमा गई है।घाटमपुर, भोगनीपुर और रसूलाबाद विधानसभा सीट पर जल्द फैसले की उम्मीद है। 
फतेहपुर जिले की बिंदकी सीट से किसी पूर्व सांसद को मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है लेकिन अभी तक नाम तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP Apna Dal Alliance Candidates Not Final Yet for Kanpur Nagar, Kanpur Dehat and Fatehpur District Seats
सीएम योगी एवं अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर, देहात और फतेहपुर जिले की कुल पांच विधानसभा सीटें भाजपा और अपना दल गठबंधन में फंसी हैं। इन सीटों पर किस पार्टी का प्रत्याशी होगा और किसका सिंबल, इसे लेकर भी रविवार को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दोनों पार्टियों के प्रमुख पदाधिकारियों के बीच बैठकें हुईं।
विज्ञापन


अभी तक फैसला न होने से इन सीटों के विधायकों की छटपटाहट बढ़ती जा रही है। सूत्रों के अनुसार, भोगनीपुर और फतेहपुर की बिंदकी सीट के अलावा जहानाबाद को लेकर जातियों के आधार पर प्रत्याशियों को उतारने की रणनीति तय की गई है। चर्चा यह भी है कि कुर्मी बहुल सीट पर एक पूर्व सांसद को चुनाव लड़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह पूर्व सांसद अभी दूसरे दल में हैं। वह जल्द ही भाजपा या फिर अपना दल में शामिल हो सकते हैं। वहीं घाटमपुर सुरक्षित सीट पर कौन लड़ेगा, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। फतेहपुर की जहानाबाद सीट को छोड़कर बाकी जो भी सीटें इस बार अपना दल के खाते में जाने वाली हैं, वहां भाजपा के विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इन विधायकों की रिपोर्ट अच्छी होने के बावजूद उनका टिकट काटने को लेकर पार्टी भी असमंजस में है। रसूलाबाद सीट पर प्रत्याशी इसलिए नहीं घोषित किया गया है, क्योंकि भाजपा वहां से किसी नए चेहरे को उतारना चाहती है।

पिछले दिनों वहां से पूनम संखवार के नाम पर मुहर लगने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच पता चला है कि अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल के साथ भाजपा पदाधिकारियों की दिल्ली में वार्ता चल रही है। इससे जो परिणाम निकलेगा, उसी आधार पर दो दिन में प्रत्याशी तय कर दिए जाएंगे।


अपना दल के पास चार सीटों पर के लिए 250 आवेदन
भाजपा से समझौते के आधार पर अपना दल को चार सीटें मिलनी हैं। इसके बाद फतेहपुर की जहानाबाद, बिंदकी, कानपुर देहात की भोगनीपुर और कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से अपना दल मुख्यालय पर 250 दावेदारों के आवेदन पहुंच चुके हैं। वैसे जहानाबाद सीट से जयकुमार जैकी विधायक हैं, जो अपना दल से हैं। नए समीकरण को देखते हुए वहां से किसी निषाद बिरादरी के चेहरे को लड़ाने पर भी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed