{"_id":"60cf677a49d1bf464522a53e","slug":"kanpur-bike-hit-innocent-who-was-walking-with-grandfather-died-three-youths-were-riding-on-a-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बाबा के साथ टहल रहे मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, मौत, एक बाइक पर सवार थे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बाबा के साथ टहल रहे मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, मौत, एक बाइक पर सवार थे तीन युवक
Sun, 20 Jun 2021 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के कल्याणपुर में पनकी नहर के पास बाइक की टक्कर से छह साल के मासूम की मौत हो गई। वह अपने बाबा के साथ शनिवार रात को नहर किनारे टहल रहा था। क्षेत्र के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया है, जबकि बाइक छोड़कर दो युवक फरार हो गए।
आवास विकास तीन निवासी विमलेश पाल आर्मी में हैं। इस समय उनकी तैनाती जम्मू के राजौरी में है। परिवार में पिता रामऔतार, मां उमा देवी, पत्नी मनोरमा और इकलौता बेटा आदित्य था। शनिवार को बाबा के साथ टहल रहे आदित्य को एक बाइक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही आदित्य उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय आदित्य की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर विमलेश भी राजौरी से निकल चुके हैं।
विज्ञापन
कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि रामऔतार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। बाइक कल्याणपुर निवासी नवीन चला रहा था।