{"_id":"5f7185a58ebc3e9bcd4371e4","slug":"kanpur-attempt-to-kidnap-13-child-who-was-dumping-garbage-in-chakeri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चकेरी में कूड़ा डालने निकले 13 के बालक के अपहरण का प्रयास, भागकर बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चकेरी में कूड़ा डालने निकले 13 के बालक के अपहरण का प्रयास, भागकर बचा
Mon, 28 Sep 2020 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी चंद्र नगर में रविवार सुबह 13 वर्षीय बालक कूड़ा डालने के लिए घर से निकला तो एक वैन सवार ने उसके अपहरण का प्रयास किया। बच्चे ने भागकर खुद को बचाया। रास्ता भटकने से बच्चा काफी देर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
देर शाम पुलिस ने बच्चे को बीबीपुर से बरामद किया। चंद्र नगर निवासी लवकेश कुमार ने बताया कि उनके भाई कैलाश ओझा का बेटा प्रिंस उर्फ प्रणव (13) उनके पास रहता है। भाई परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं। सुबह प्रणव घर से कूड़ा डालने गया था लेकिन लौटकर नहीं आया।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज उसकी तलाश शुरू की तो बीबीपुर में प्रणव एक दुकान पर खड़ा मिला। उसने बताया कि एक वैन सवार उसे पकड़कर ले जाने को कह रहा था जिस पर उसने भागकर खुद को बचाया। चकेरी चौकी प्रभारी तरुणराज पांडेय के अनुसार जांच की जा रही है।