फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ansh selected in UP team for Vinoo Mankad Trophy, UPCA released U-19 team list

कानपुर: वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए अंश का यूपी टीम में चयन, यूपीसीए ने जारी की अंडर-19 टीम की सूची

Mon, 20 Sep 2021 08:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Sep 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Ansh selected in UP team for Vinoo Mankad Trophy, UPCA released U-19 team list
बॉल - फोटो : ट्विटर
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने रविवार को अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी टीम की सूची जारी कर दी है। कानपुर के अंश तिवारी को भी टीम में जगह मिली है। इसके अलावा टीम के कप्तान गाजियाबाद के अराध्य यादव होंगे।
विज्ञापन


टीम में गाजियाबाद के भास्कर भारद्वाज, सिद्घार्थ यादव, स्वास्तिक चिकारा, कार्तिक गोयल, मेरठ के इशू शर्मा, विजय कुमार, सत्यम चौहान, दमनदीप सिंह, निर्देश, लखनऊ के विप्रराज निगम, अली जफर मोसिन, अजय सिंह, नमन तिवारी, मथुरा के घनश्याम उपाध्याय, शिवम गौतम, झांसी के अर्पित साहू, गाजीपुर के कामिल खान, मुजफ्फरनगर के अर्नव बालियान, सहारनपुर के वाशू वत्स, अलीगढ़ के प्रभव कुमार, बांदा के अभिषेक तोमर का भी चयन हुआ है। यूपी टीम का पहला मुकाबला 28 सितंबर को चंडीगढ़ में उड़ीसा के साथ होगा।
विज्ञापन


अंश को पहली बार टीम में मिली जगह
किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी अंजनी कुमार तिवारी के बेटे अंश तिवारी कानपुर साउथ मैदान में कोच एसएन सिंह की देखरेख में बल्लेबाजी सीखते हैं। अंश पिछले तीन सालों से अंडर-19 कैंप का हिस्सा थे, लेकिन टीम में पहली बार जगह मिली है। अंश चाहते हैं कि टीम की जीत में उनकी अहम भूमिका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed