फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: An out-of-control truck rams into a trailer loaded with rebar, injuring the driver

Kanpur: सरिया लदे ट्राला में पीछे से घुसा बेकाबू ट्रक, परिचालक घायल

Tue, 11 Nov 2025 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: An out-of-control truck rams into a trailer loaded with rebar, injuring the driver
सरिया लदे ट्राला में पीछे से घुसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर एनएचएआई की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। फतेहपुर की ओर से कानपुर आ रहे सरिया लदे ट्राला में पीछे से बेकाबू ट्रक जा घुसा। हादसे में ट्रक का परिचालक राजकिशोर घायल हुआ। हादसे की सूचना एनएचएआई को भी तत्काल दे दी गई। इसके बाद भी हाईवे के बीच अन्य वाहन सवारों के लिए काल बनकर खड़े इन दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को छह घंटे बाद हटवाया जा सका। गनीमत रही कि इस दौरान एनएचएआई की यह लापरवाही किसी और परिवार पर भारी नहीं पड़ी। हालांकि, एनएचएआई विभाग अपने पास रही एक क्रेन के दूसरे हादसे में व्यस्त होने व दूसरी क्रेन के खराब होने की दलील देकर जिम्मेदारी से बचता रहा।
विज्ञापन


ट्रक चालक प्रदीप कुमार ने बताया कि कोलकाता से मानेसर एक केमिकल की डिलीवरी करने जा रहे थे तभी झपकी आने से ट्रक बेकाबू होकर आगे चल रहे सरिया लदे ट्राला में जा घुसा। वहीं, ट्राला चालक महेश यादव के अनुसार वह सरिया लादकर झारखंड से गाजियाबाद जा रहा था। नरवल मोड़ के पास पीछे से ट्रक घुसने से दोनों वाहन हाईवे पर ही खड़े हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मामले में एनएचएआई को रात तीन बजे ही हादसे की जानकारी दे दी गई थी। मंगलवार सुबह 9:30 बजे तक दोनों वाहन हाईवे पर बीचोबीच खड़े रहे। इसके बाद भेजी गई क्रेन ने वाहनों को हाईवे से किनारे कराया जबकि इस दौरान तेज रफ्तार कई अन्य वाहन भी इन क्षतिग्रस्त वाहनों से टकराते बचे।
विज्ञापन

Kanpur: An out-of-control truck rams into a trailer loaded with rebar, injuring the driver
सरिया लदे ट्राला में पीछे से घुसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
47 किलोमीटर के दायरे में दो क्रेनें, उसमें से एक मरम्मत के लिए पड़ी
एनएचएआई के चकेरी से लेकर फतेहपुर बड़ोरी टोल प्लाजा तक 47 किलोमीटर के दायरे में पेट्रोलिंग प्रभारी मनोज कुमार ने बताते हैं कि उनके पास दो क्रेन मुहैया कराई गई हैं। इनमें से एक क्रेन मरम्मत के लिए पड़ी है। दूसरी क्रेन को उसी वक्त टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में भेजा गया था। क्रेन के लौटने के बाद सुबह क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुगम कराया जा सका था। इस बीच एक टीम को क्षतिग्रस्त वाहनों के बाद देखरेख के लिए रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed