{"_id":"66a13f55a5e8b07a5a06a824","slug":"kanpur-an-old-woman-troubled-by-illness-committed-suicide-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मैं बीमारी से ऊब चुकी हूं... लिखकर फांसी पर झूल गई वृद्धा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मैं बीमारी से ऊब चुकी हूं... लिखकर फांसी पर झूल गई वृद्धा, मचा कोहराम
Wed, 24 Jul 2024 11:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:25 PM IST
सार
कानपुर में वृद्धा ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। सुसाइड नोट में बीमारी से ऊब कर आत्महत्या की बात लिखी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर के बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में पेट की बीमारी से परेशान वृद्धा ने आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था जिसमें उन्होंने मैं बीमारी से ऊब कर आत्महत्या की बात कही थी। एनएलसी कॉलोनी निवासी सिक्योरिटी गार्ड नवल किशोर की पत्नी विमला ने मंगलवार देर रात आत्महत्या कर ली थी। नवल किशोर ने बताया कि डेढ़ साल से विमला पेट की बीमारी से परेशान थी। उनका इलाज भी चल रहा था। मंगलवार रात वह ड्यूटी गए थे और बेटा बाहर था। इसी दौरान विमला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं, पनकी में बहन तुलसा के घर रहकर पेट्रोल पंप पर नौकरी करने वाले घाटमपुर के दरौली गांव निवासी किसान विजय शुक्ला के 18 साल के बेटे सत्यम शुक्ला ने फंदे से लटककर जान दे दी। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा था। परिजन आत्महत्या की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं।