फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Akhilesh Yadav Vijay Yatra

कानपुर: आज विजय यात्रा से चुनावी शंखनाद करेंगे अखिलेश, जाजमऊ से शुरू होगी यात्रा, चार जिलों में घूमेगी

Tue, 12 Oct 2021 12:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Oct 2021 12:56 AM IST
सार

राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय लाठर ने माल रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को बताया कि यह यात्रा चुनावी अभियान का आगाज है। विजय यात्रा के जरिये गंगा-जमुनी तहजीब को सामने लाया जाएगा। यात्रा कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर में रहेगी।

विज्ञापन
Kanpur: Akhilesh Yadav Vijay Yatra
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा मुखिया अखिलेश यादव की विजय यात्रा जाजमऊ से शुरू होकर चार जिलों में घूमते हुए कानपुर देहात में समाप्त होगी। दो दिन में यात्रा करीब 190 किलोेमीटर की दूरी तय करेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय लाठर ने माल रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को बताया कि यह यात्रा चुनावी अभियान का आगाज है।
विज्ञापन


विजय यात्रा के जरिये गंगा-जमुनी तहजीब को सामने लाया जाएगा। यात्रा कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर में रहेगी। उन्होंने बताया कि पहली सभा घाटमपुर में नयवेली लिग्नाइट के पास होगी। यह योजना अखिलेश सरकार की है।
विज्ञापन


दूसरे दिन समापन सभा कानपुर देहात में अमूल्य दूध प्लांट के पास होगी। यह योजना भी अखिलेश सरकार के समय की है। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि समेत कई समस्याओं पर चर्चा की। सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का गंगा पुल पर स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एलीवेटेड रोड से नौबस्ता जाएंगे। यहां भी स्वागत किया जाएगा। पूरे रूट में स्वागत कार्यक्रम रखे गए हैं। यात्रा के शहर के अंदर न आने के सवाल पर बताया कि इससे जाम लगता। बाद में चुनावी सभाएं होंगी। दूसरी तरफ सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रूट का जायजा लिया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र के कार्यालय पर बैठक की। कार्यक्रमों में विधायक अमिताभ वाजपेयी, इरफान सोलंकी, प्रवीण सिंह बंटी यादव, श्रेष्ठ गुप्ता, अंबर त्रिवेदी, अर्पित त्रिवेदी, अमरजीत सिंह सलूजा, वैभव मिश्रा आदि रहे। 

यात्रा रूट (मंगलवार)
सुबह 11 बजे-गंगा पुल पर आगमन
सुबह 11:30 बजे नौबस्ता में स्वागत
दोपहर दो बजे : नयवेली लिग्नाइट बिजली घर घाटमपुर में स्वागत
शाम पांच बजे-यात्रा हमीरपुर पहुंचेगी (यहीं रात्रि विश्राम)

(बुधवार)
सुबह 10 बजे-हमीरपुर से प्रस्थान
सुबह 11 बजे-कुरारा हमीरपुर में स्वागत
दोपहर दो बजे-कालपी (जालौन) में स्वागत
शाम चार बजे-माती (कानपुर देहात) में स्वागत और सभा (समापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed