फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Air Force personnel shot dead a doctor friend

Kanpur: एयरफोर्स कर्मी ने डॉक्टर दोस्त की गोली मारकर की हत्या, शराब पिलाने के बाद मौत के घाट उतारा

Wed, 15 Mar 2023 11:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Mar 2023 11:01 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिला निवासी डॉक्टर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Kanpur: Air Force personnel shot dead a doctor friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव निवासी दांतों के डॉ. गौरव प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार रात को रूमा में हाईवे किनारे पड़ा मिला। शक के आधार पर पुलिस ने उनके दोस्त एयरफोर्स में सार्जेंट पद पर तैनात मुदित श्रीवास्तव को हिरासत में लिया तो उसने हत्या का बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक मुदित के डॉ. गौरव की पत्नी से प्रेम-संबंध थे।

विज्ञापन


इसकी जानकारी गौरव को हो गई थी। इसी वजह से मुदित ने उसकी हत्या करने की बात कही है। उन्नाव के आवास-विकास निवासी डॉ. गौरव सिंह (42) सोमवार को क्रेटा कार से पत्नी प्रियंका के साथ राजीव विहार स्थित ससुराल आए थे। पत्नी को छोड़ने के बाद दोस्त मुदित से अहिरवां में मिलने की बात कहकर वहां से निकले थे। मुदित भी मूलरूप से उनके मोहल्ले का ही रहने वाला है। रात तक जब डॉ. गौरव घर नहीं पहुंचे तो प्रियंका ने खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन

मंगलवार को मामा रावेंद्र प्रताप के साथ चकेरी थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शक के आधार पर मुदित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने डॉक्टर की हत्या कर शव महाराजपुर में हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंकने की बात कबूली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर देर रात शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। बताया जा रहा कि प्रियंका डॉक्टर की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी डॉ. रुचि भी उन्नाव में रहती है।

पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। चकेरी एसीपी अमरनाथ ने बताया कि मुदित डॉक्टर को पहले अपने सरकारी आवास पर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद एसीपी चकेरी ऑफिस के सामने सड़क की दूसरी तरफ डॉक्टर की हत्या कर दी।

प्रेम-संबंध में हत्या 
आशंका है कि सिर और सीने में गोली व भारी वस्तु से हमला कर हत्या की गई है। इसके बाद शव वहीं फेंककर चला आया। मुदित को शक था कि गौरव को प्रियंका और उसके बीच प्रेम-संबंधों की जानकारी हो गई थी। उसे डर था कि कहीं डॉ. गौरव उसकी हत्या न करा दे। इस वजह से उसने डॉ. गौरव को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed