Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur agricultural markets slowed down due to geo tagging letter sent to CM following server outages

कानपुर: ‘कभी धीमी तो कभी ठप’, जियो टैगिंग ने बिगाड़ा कृषि कारोबार, व्यापारियों ने CM को भेजा पत्र, कही ये बात

Tue, 03 Nov 2026 12:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Nov 2026 12:30 PM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा लागू की गई जियो ऐप आधारित वाहन टैगिंग व्यवस्था तकनीकी खामियों के कारण व्यापारियों और किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। सर्वर धीमा रहने और व्यवस्था ठप होने से गेटपास बनने में घंटों की देरी हो रही है, जिससे हरी सब्जियां, खाद्यान्न, दलहन और किराना उत्पादों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
Kanpur agricultural markets slowed down due to geo tagging letter sent to CM following server outages
जियो टैगिंग ने बिगाड़ा कृषि कारोबार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कृषि उत्पादों के व्यापार के लिए लागू जियो एप आधारित वाहन टैगिंग व्यवस्था व्यापारियों और किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। तकनीकी खामियों के कारण अक्तूबर में व्यवस्था बार-बार ठप होने से वाहनों की टैगिंग और गेटपास बनने में देर हुई। नतीजतन कृषि उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हुई और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके विरोध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर व्यवस्था वापस लेने की मांग की गई है।

विज्ञापन

सोमवार सुबह भी काम घंटों तक प्रभावित रहा। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने एक जुलाई 2026 से यह व्यवस्था लागू की थी। एक से 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रणाली लगातार धीमी या ठप रही। ऐसे में हरी सब्जियों समेत अन्य उत्पादों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने में मुश्किल हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

व्यापारियों और किसानों को राहत देने की मांग
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त 2026 को सुबह चार से दोपहर तीन बजे तक व्यवस्था पूरी तरह ठप रही थी। इससे सब्जी, गल्ला, दलहन, तिलहन, दाल और किराना कारोबारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। गेटपास नहीं बनने से किसानों की उपज की खरीद भी प्रभावित हुई। मिश्र ने मुख्यमंत्री से व्यवस्था तत्काल वापस लेकर व्यापारियों और किसानों को राहत देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed