फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Advocate Dinu Upadhyay's associates Ravi and Deepak Jadoun's property confiscated

Kanpur: अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के साथी रवि और दीपक जादौन की संपत्ति कुर्क

Sun, 17 Aug 2025 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Aug 2025 09:24 PM IST
सार

Kanpur News: दीनू के दो करीबियों की संपत्ति कुर्क की गई। नजीराबाद और नौबस्ता पुलिस ने रविवार दोपहर को कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Kanpur: Advocate Dinu Upadhyay's associates Ravi and Deepak Jadoun's property confiscated
दीनू के करीबियों की संपत्ति कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के दो करीबी रवि पांडेय और दीपक जादौन की संपत्ति को पुलिस ने रविवार को कुर्क कर लिया। इसके पहले पुलिस ने इनके घर पर कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था। दीपक अधिवक्ता भी है। रवि का घर नजीराबाद थानाक्षेत्र के भदौरिया चौराहे के पास है। यह गोंडा का हिस्ट्रीशीटर है और इस पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


दीपक जादौन नौबस्ता थाने के हिस्ट्रीशीटर है। इसका घर वाई ब्लॉक किदवई नगर इलाके में है। इनके खिलाफ मकान बिक्री में कमीशन के नाम पर लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोप में सीसामऊ थाने में पीरोड गांधीनगर निवासी अभिषेक मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

Kanpur: Advocate Dinu Upadhyay's associates Ravi and Deepak Jadoun's property confiscated
दीनू के करीबियों की संपत्ति कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह और डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों के घर से जब्त संपत्ति को नजीराबाद और नौबस्ता थाने के मालखाने में जमा कराया गया है। पुलिस कर्मियों ने घरों के अंदर से बेड, टीवी, आदि सभी सामान निकालकर लोडर में लादा और स्थानीय थाने ले गए।

 

Kanpur: Advocate Dinu Upadhyay's associates Ravi and Deepak Jadoun's property confiscated
दीनू के करीबियों की संपत्ति कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अभिषेक के मुताबिक उन्होंने पुश्तैनी मकान का सौदा हरबंश मोहाल के लोकमन मोहाल निवासी अजय गुप्ता और पंकज गुप्ता से किया था। 15 अक्तूबर 2024 को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करके वह कचहरी से निकले तो रवि पांडेय मिल गए। उन्होंने मकान बेचने की बात पूछी तो बताया कि एग्रीमेंट हो गया है। इस पर रवि पांडेय ने शाम को घर आने की बात कही।
विज्ञापन

Kanpur: Advocate Dinu Upadhyay's associates Ravi and Deepak Jadoun's property confiscated
दीनू के करीबियों की संपत्ति कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला
शाम को रवि, अतुल अग्निहोत्री, जनार्दन पांडेय और रामचंदर को साथ लेकर उनके घर आ धमका और मकान बिकवाने के लिए दस लाख रुपये कमीशन मांगा था। इन्कार करने पर धमकाया और दस लाख की रंगदारी मांगी। दो लाख रुपये दे भी दिए थे। इसी मामले की जांच में दीपक की भूमिका भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed