{"_id":"66fc25e92788439de30f63ac","slug":"kanpur-administrative-officer-of-an-insurance-company-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बीमा कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी ने फंदे से लटककर दी जान, काफी समय से डिप्रेशन में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बीमा कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी ने फंदे से लटककर दी जान, काफी समय से डिप्रेशन में थे
Tue, 01 Oct 2024 10:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:43 PM IST
सार
Kanpur News: बीमा कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना चकेरी के देहली सुजानपुर की है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीमा कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी ने चकेरी इलाके में स्थित अपने घर में फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। वह काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनका एक मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यशोदानगर सैनिक चौराहा निवासी रवींद्र कुमार बाजपेई (58) माल रोड स्थित ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
मूल रूप से उन्नाव जिले के भगवंतनगर निवास रवींद्र के परिवार में पत्नी पत्नी अंजू, बेटा शुभम व बेटी श्रेया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका एक मकान चकेरी थानाक्षेत्र के देहली सुजानपुर केडीए कालोनी में भी है। इस मकान का निचला तल किराये पर दिया गया है जबकि ऊपरी तल में उनका सामान रखा है। सोमवार को रवींद्र देहली सुजानपुर स्थित घर का सामान व्यवस्थित करने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे, तो परिवार के लोगों ने रवींद्र का मोबाइल मिलाया लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ।

इस पर परिजन घर गए तो वहां रवींद्र का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रवींद्र के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। परिजनों ने डिप्रेशन के चलते उनके यह यह कदम उठाने की बात कही है, लेकिन डिप्रेशन की वजह नहीं बता सके हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।