फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Additional Statistical Officer cheated for Rs 30 lakhs

Kanpur: अपर सांख्यिकी अधिकारी से 30 लाख की धोखाधड़ी, जमीन दिलाने के नाम पर दंपती ने की घटना

Thu, 19 Jun 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Additional Statistical Officer cheated for Rs 30 lakhs
रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

अपर सांख्यिकी अधिकारी और प्रोफेसर पति से जमीन दिलाने के नाम पर मालिक ने 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जमीन न मिलने पर पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गुरुवार को रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से प्रयागराज निवासी अरमापुर पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर विजय कुमार मिश्रा नवंबर 2020 से यूनाइटेडनगर रावतपुर में विकास चंद्र शुक्ला के मकान में किराए पर रह रहे हैं।

विज्ञापन


उनकी पत्नी शिल्पी तिवारी अपर सांख्यिकी अधिकारी पद पर कानपुर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मकान मालिक विकास और उनकी पत्नी ममता शुक्ला ने खुद का मकान बनाने की सलाह दी। फिर दंपती ने कई मकान व प्लॉट दिखाए। झांसे में आने पर प्रोफेसर और उनकी पत्नी ने बैंक से कर्ज लेकर 30 लाख रुपये शुक्ला दंपती के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें न जमीन मिली, न मकान। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज कर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed