फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Actress Taapsee Pannu said I am an actor not an influencer I still have a lot to achieve

कानपुर: अभिनेत्री तापसी पन्नू बोलीं- मैं इंफ्लूएंसर नहीं एक्टर हूं, अभी हासिल करना है बहुत कुछ, कही ये बात

Sat, 05 Sep 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 05 Sep 2026 10:15 AM IST
सार

Kanpur News: वीआईपी रोड स्थित थिएटर में आयोजित एक कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कम सक्रियता की वजह बताते हुए खुद को इंफ्लूएंसर की बजाय एक गंभीर कलाकार बताया।

विज्ञापन
Kanpur Actress Taapsee Pannu said I am an actor not an influencer I still have a lot to achieve
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैं इंफ्लूएंसर नहीं एक्टर हूं। मुझे जब भी अपनी कोई बात रखनी होती है, तो मैं मीडिया के सामने कह देती हूं। इसलिए मुझे लगता ही नहीं कि सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहने की जरूरत है। यह बातें बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शहर में वीआईपी रोड स्थित थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अपनी कम सक्रियता की वजह बताते हुए उन्होंने कि वह चाहती हैं कि जब उनकी कोई फिल्म आए तो दर्शकों में उसे देखने की उत्सुकता बनी रहे। तापसी ने कहा कि आज लड़कियां पहले की तुलना में अधिक साहस के साथ अपनी बात रख रही हैं। इसमें फिल्मों का कितना योगदान है, यह कहना मुश्किल है।

विज्ञापन





बोलीं- अभी काफी कुछ हासिल करना है
लेकिन सोशल मीडिया ने उन्हें अपनी बात कहने का मंच जरूर दिया है। अपने जीवन पर बायोपिक बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी जल्दबाजी होगी। वह खुद को अभी उस मुकाम पर नहीं मानतीं, जहां बायोपिक बनाई जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी काफी कुछ हासिल करना है। कानपुर आने को खास बताते हुए तापसी ने कहा कि अच्छी कहानियों की तलाश में अक्सर छोटे शहरों की ओर देखना पड़ता है।

काम करते समय कई तरह की मुश्किलें आती हैं
‘थप्पड़’ जैसी फिल्म के बाद समाज में बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि बदलाव एक रात में नहीं आता, लेकिन अब लड़कियां सवाल पूछने लगी हैं। पहले थप्पड़ को प्यार का हिस्सा मान लिया जाता था, अब उसे गलत कहा जा रहा है। तापसी ने कहा कि फिल्म में काम करते समय कई तरह की मुश्किलें आती हैं। कई बार हीरो भी उन्हें नहीं चाहता, लेकिन वह ऐसी चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed