फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ACP Chakeri will investigate Chakeri Inspector and the then Inspector of Sanigwan

Kanpur: एसीपी चकेरी करेंगे चकेरी इंस्पेक्टर और सनिगवां के तत्कालीन दरोगा की जांच, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 04 Sep 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Sep 2025 11:56 PM IST
सार

चकेरी में मकान का ताला तोड़ कब्जा करने का मामला है। इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज समेत 40 पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
Kanpur: ACP Chakeri will investigate Chakeri Inspector and the then Inspector of Sanigwan
संतोष कुमार शुक्ला और अंकित खटाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

लाल बंगला क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने के मामले में चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला और सनिगवां के तत्कालीन दरोगा अंकित खटाना के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। एसीपी चकेरी जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे। इस मामले में इंस्पेक्टर स्वयं आरोपी हैं इसलिए विवेचना महाराजपुर के इंस्पेक्टर संजय पांडेय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


लाल बंगला के चंद्रनगर निवासी संजय जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल के मुताबिक उनके प्लॉट में दुकानें हैं। संगीता के अनुसार जमीन के स्वामित्व का विवाद सुशील वार्षणेय व अभिषेक वार्षणेय से वर्ष 2023 से कोर्ट के एफटीसी सीनियर डिवीजन में विचाराधीन है। एक वाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपियों ने बिना कोर्ट या सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना जमीन की दीवार और मेनगेट तोड़कर कब्जा करा दिया। संगीता की शिकायत पर चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर समेत 40 अज्ञात पर डकैती व विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट हुई। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ एसीपी चकेरी विभागीय जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


चार वीडियो सोशल मीडिया में हुए वायरल
घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सनिगवां चौकी इंचार्ज पीड़ित के जेल जाने के बाद उनके घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने की बात कह रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संजय का आरोप है कि अंकित खटाना का कार्यक्षेत्र नहीं होने के बाद भी वह अक्सर आते रहते रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed